Bharat Express DD Free Dish

आज तय होगा पांच राज्यों का भविष्य: बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुछ ही घंटों में आएंगे शुरुआती रुझान

Assembly Election 2026 Results: असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना थोड़ी देर में शुरू होगी. कुछ ही घंटों में साफ होगा कि इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की सत्ता किसके हाथों में जाएगी.

Assembly Election 2026 Results: चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे अब से कुछ ही घंटों में सामने आने वाले हैं. असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की सत्ता किसके हाथों में जाएगी, यह आज तय होगा.

मतदान का विवरण

असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. तमिलनाडु की 234 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ. पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को वोट पड़े.

विशेष स्थिति

पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से 293 पर आज नतीजे आएंगे. फाल्टा सीट पर दोबारा मतदान 21 मई को होगा और परिणाम 24 मई को घोषित किए जाएंगे.

बहुमत का आंकड़ा

  • पश्चिम बंगाल: 294 सीटें, बहुमत 148
  • असम: 126 सीटें, बहुमत 64
  • केरल: 140 सीटें, बहुमत 71
  • तमिलनाडु: 234 सीटें, बहुमत 118
  • पुडुचेरी: 30 सीटें, बहुमत 16

वोटिंग प्रतिशत

इस बार रिकॉर्ड मतदान दर्ज हुआ. असम में 85.38%, केरल में 78%, तमिलनाडु में 85.1%, पुडुचेरी में 89.08% और पश्चिम बंगाल में 92.47% वोटिंग हुई.

ये भी पढ़ें-पांच राज्यों की मतगणना LIVE: जनता का फैसला आज होगा साफ

सुरक्षा इंतजाम

मतगणना से पहले सभी काउंटिंग सेंटरों को हाई-सिक्योरिटी जोन घोषित किया गया है. पश्चिम बंगाल में विशेष रूप से सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है और केंद्रीय बलों की भारी तैनाती की गई है ताकि शांति और पारदर्शिता बनी रहे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read