Bharat Express DD Free Dish

फलौदी सट्टा बाजार ने भांप ली बंगाल की नब्ज! टीएमसी को बहुमत, पर बीजेपी की सीटों में भारी उछाल

Phalodi Satta Bazar prediction On Bengal Election: फलौदी सट्टा बाजार ने बंगाल चुनाव को लेकर अपना आकलन जारी किया है. सट्टा बाजार के रुझानों के मुताबिक इस बार भी ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी सरकार बना सकती है. अनुमान के अनुसार टीएमसी को 158 से 161 सीटें मिल सकती हैं.

Phalodi Satta Bazar prediction On Bengal Election

Phalodi Satta Bazar prediction On Bengal Election

Phalodi Satta Bazar prediction On Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दोनों चरणों की वोटिंग पूरी हो चुकी है और अब सबकी नजर नतीजों से पहले आ रहे अनुमानों पर टिकी है. रिकॉर्ड मतदान के बीच टीएमसी और बीजेपी दोनों ही जीत का दावा कर रही हैं. पहले चरण में 92 फीसदी से ज्यादा और दूसरे चरण में 91 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया. बंगाल में हुई बंपर वोटिंग के बाद इस चुनावी मुकाबले को बेहद दिलचस्प माना जा रहा है.

फलौदी सट्टा बाजार ने लगाया अनुमान

पहले चरण की वोटिंग के बाद फलौदी सट्टा बाजार ने बंगाल चुनाव को लेकर अपना आकलन जारी किया है. यह अनुमान पहले चरण में 156 सीटों पर हुए मतदान के आधार पर बताया जा रहा है. सट्टा बाजार के रुझानों के मुताबिक इस बार भी ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी सरकार बना सकती है.

अनुमान के अनुसार टीएमसी को 158 से 161 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी 127 से 130 सीटों तक पहुंच सकती है. वहीं कांग्रेस और वाम दलों के लिए इस चुनाव में भी हालात कमजोर बताए जा रहे हैं. हालांकि सट्टा बाजार के अनुमान किसी वैज्ञानिक सर्वे पर नहीं, बल्कि सट्टेबाजी के रुझानों पर आधारित माने जाते हैं.

पिछले चुनाव में टीएमसी ने मारी थी बाजी

अगर 2021 विधानसभा चुनाव की बात करें तो टीएमसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 216 सीटें जीती थीं. पार्टी को करीब 48 फीसदी वोट शेयर मिला था. वहीं बीजेपी ने 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी और उसका वोट शेयर करीब 38 फीसदी रहा था. कांग्रेस-वाम गठबंधन को सिर्फ 1 सीट मिली थी.

ममता ने रिकॉर्ड वोटिंग को बताया बदलाव का संकेत

पहले चरण की वोटिंग के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि बड़ी संख्या में मतदान टीएमसी के पक्ष में माहौल का संकेत है. उन्होंने कहा कि यह चुनाव लोगों के अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है और इसी वजह से
जनता बड़ी संख्या में वोट डालने निकली.

ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो CAA और NRC लागू हो सकता है, इसलिए लोगों ने अपने अधिकारों की सुरक्षा के लिए मतदान किया है.

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु में ‘थलपति’ का तूफान: क्या पहली ही बार में CM बनेंगे विजय? एग्जिट पोल के आंकड़ों ने उड़ाए होश!

फिलहाल फलौदी सट्टा बाजार के रुझान टीएमसी की वापसी के संकेत दे रहे हैं, लेकिन असली तस्वीर नतीजों के दिन ही साफ होगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read