Bharat Express DD Free Dish

बिहार में योगी का जलवा! विधानसभा चुनाव में यूपी सीएम की जबरदस्त डिमांड, जनसभा कराने के लिए लॉबिंग तक करा रहे उम्मीदवार

Yogi Demand In Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी को छोड़ दिया जाए तो एनडीए की तरफ से सबसे ज्यादा डिमांड सीएम योगी की ही है. भाजपा के सहयोगी दल लगातार पीएम मोदी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह की मांग कर रहे हैं.

Yogi Demand In Bihar Election

Yogi Demand In Bihar Election

Yogi Demand In Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव अपने चरम पर है. चुनाव में प्रचार करने के लिए सभी पार्टियों के नेता दिन भर सभा या रैलियां कर रहे हैं. सभी पार्टियों के स्टार प्रचार कई-कई जनसभाएं कर रहे हैं. इन सबके बीच एक ऐसा नेता भी है जिसकी बिहार में भयंकर मांग है. पार्टियों के स्टार प्रचारक भी अपना नंबर बढ़ाने के लिए इस नेता के साथ जनसभाएं करना चाहते हैं. यह नेता कोई और नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के इस फायरब्रांड नेता की जबरदस्त डिमांड है. एनडीए के उम्मीदवार लगातार अपने इलाके में योगी आदित्यनाथ की रैली की मांग कर रहे हैं.

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर एनडीए उम्मीदवारों की लंबी कतारें हैं. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है यूपी सीएम की मांग बढ़ती ही जा रही है. हालात ये हैं कि इसके लिए उम्मीदवार लॉबिंग तक कर रहे हैं.

राजद के गढ़ में सीएम योगी की मांग

भाजपा के फायरब्रांड नेता की सबसे ज्यादा डिमांड राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के गढ़ में ही है. बीजेपी तो छोड़िये जदयू और लोजपा तक के उम्मीदवार योगी आदित्यनाथ की सभा की डिमांड कर रहे हैं. एनडीए के सभी उम्मीदवार इसी जुगत में हैं कि कैसे भी करके एक बार योगी आदित्यनाथ की सभा उनके क्षेत्र में हो जाए. सभी चाहते हैं कि योगी आदित्यनाथ उनके लिए चुनावी कैंपेन करें.

पीएम मोदी के बाद सबसे ज्यादा डिमांड

बिहार विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी को छोड़ दिया जाए तो एनडीए की तरफ से सबसे ज्यादा डिमांड सीएम योगी की ही है. भाजपा के सहयोगी दल लगातार पीएम मोदी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ICAI CA Result 2025: आज जारी होंगे फाइनल, इंटर और फाउंडेशन के नतीजे, छात्र अभी से तैयार रखें रोल नंबर, जानें कैसे करें रिजल्ट चेक

राजद को है एमवाई समीकरण पर भरोसा

इस विधानसभा चुनाव में राजद को सबसे ज्यादा भरोसा अपने एमवाई (मुस्लिम+यादव) समीकरण पर है. राजद के खिलाफ चुनाव लड़ रहे एनडीए के प्रत्याशियों को इसी बात का डर है कि कहीं चुनाव एकतरफा ना हो जाए. इस वजह से बिहार में सीएम योगी की सबसे ज्यादा डिमांड है. मोदी-योगी की जोड़ी ने हर बार एमवाई समीकरण को ध्वस्त किया है. एनडीए के उम्मीदवारों को इस बार भी यहीं भरोसा है कि अगर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा उनके विधानसभा क्षेत्र में हो जाए तो मुस्लिम-यादव समीकरण काफी हद तक निष्प्रभावी हो जाएगा. पीएम मोदी ने पहले ही बिहार में महागठबंधन के द्वारा फैलाये गए एंटी एनडीए नैरेटिव को ध्वस्त कर दिया है. अब बाकी बचे क्षेत्रों के एनडीए के उम्मीदवार यहीं चाहते हैं कि योगी आदित्यनाथ यहां सभा कर विपक्ष के एंटी हिंदू नैरेटिव को भी तोड़ दें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read