Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“4 पीढ़ियों से देश को लूट रहे हैं”, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का राहुल गांधी पर हमला, पशुपति पारस को लेकर कही ये बातें

Lok Sabha Election 2024: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी के दिए गए बयानों पर करारा पलटवार किया है.

Samrat Chaudhary

Lok Sabha Election 2024: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी के दिए गए बयानों पर करारा पलटवार किया है. डिप्टी सीएम ने कहा कि “राहुल गांधी पहले खुद बड़े हो जाएं. आजादी की चौथी पीढ़ी वही हैं. 4 पीढ़ियों से इस देश को गुलाम बनाने और लूटने का प्रयास कर रहे हैं. उनके दादा, परदादा, दादी, पिता जी हों, जिसकी 4 पीढ़ियों ने देश पर राज किया हो उसे कोई नैतिक अधिकार नहीं है किसी कुछ पूछने का.”

पशुपति पारस से चल रही है बात- सम्राट चौधरी

वहीं बिहार में एनडीए के सीट शेयरिंग को लेकर उन्होंने कहा कि “सभी मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. NDA पूरी तरह 5 पार्टियों के गठबंधन के साथ बिहार के चुनाव में जाएगा. अभी केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के साथ बातचीत चल रही है. शीर्ष नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा, उसी के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी.

तय हुआ सीट शेयरिंग का फॉर्मूला

बता दें कि बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल हो गया. पार्टी महासचिव विनोद तावड़े, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, जेडीयू से संजय झा और लोजपा आर से राजू तिवारी ने सीट बंटवारे का ऐलान किया. भाजपा बिहार में 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जेडीयू 16 सीटों पर, चिराग पासवान की लोजपा (आर) 5 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी. जबकि जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलजेडी 1-1 सीट पर चुनाव लड़ेगी.

यह भी पढ़ें- पीएम बोले- ‘वे नारी शक्ति को समाप्त करना चाहते हैं…’ राहुल का पलटवार, बोले- मोदी जी को मेरी बातें अच्छी नहीं लगती

जानकारी के अनुसार जीतनराम मांझी की पार्टी हम को गया सीट और कुशवाहा को काराकाट सीट दी गई है. पहले ये दोनों सीटें जेडीयू के पास थी. वहीं नवादा सीट भाजपा ने अपने पास रखी. यह सीट पहले चिराग पासवान के पास थी. वहीं शिवहर सीट भाजपा के पास थी जो कि जेडीयू को दी गई है. वहीं पशुपति पारस को गठबंधन में एक भी सीट नहीं मिली है.

इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

भाजपा औरंगाबाद, अररिया, मधुबनी, मुजफ्फरपुरए दरभंगा, सारण, महाराजगंज, उजियारपुर, नवादा, पटना साहिब, बेगूसराय, सासारा, आरा, बक्सर और पाटलिपुत्र समेट 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital