Urdu Conclave 2026

Bihar Election 2025: बिहार में 121 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने दी ब्रीफिंग

Election Commission Press Conference: बिहार विधानसभा चुनाव के फर्स्ट फेज की वोटिंग संपन्न होने पर आज शाम को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जानिए क्या बताया…

Election Commission Bihar Visit
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Bihar Election 2025: आज बिहार विधानसभा चुनाव के फर्स्ट फेज की वोटिंग हुई. इसमें 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ. 3 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने 45 हजार से ज्यादा वोटिंग सेंटर्स पर वोट किया. चुनाव का कवरेज BharatExpress.Com ने लाइव दिखाया.

गुरुवार, 6 नवंबर की शाम को फर्स्ट फेज की वोटिंग संपन्न होने के बाद चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें मतदान से जुड़ी बातें मीडिया को बताई गईं. बिहार में फर्स्ट फेज के तहत हुई वोटिंग में 64.46% मतदान हुआ. इस फेज में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग हुई.

मतदाताओं का आभार: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 1951 के बाद से ऐतिहासिक मतदान के लिए मतदाताओं को बधाई दी. उन्होंने निर्वाचन आयोग में पूर्ण विश्वास व्यक्त करने और इतनी बड़ी संख्या में उत्साह और जोश के साथ मतदान करने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया. उन्होंने पूरी पारदर्शिता और समर्पण के साथ काम करने के लिए पूरी चुनाव मशीनरी को भी धन्यवाद दिया.

सबसे ज्यादा 67.32 फीसदी मतदाताओं ने बेगूसराय में वोट किया. सबसे कम 52.36 फीसदी मतदाता शेखपुरा में वोट डालने आए. मीनापुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 73.29 फीसदी और दीघा में सबसे कम 39.10 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले.

बिहार चुनाव में आज की वोटिंग ने 1990 का रिकॉर्ड तोड़ा

  • बिहार में पहले चरण में औसत 64.46% मतदान
  • CEO और ADG ने चुनाव को लेकर दी जानकारी
  • मतदान के दौरान 143 शिकायतों का समाधान किया गया
  • CEO के मुताबिक, कई केंद्रों पर वोट बहिष्कार की सूचना मिली
  • मतदान के दिन एक करोड़ से अधिक राशि जब्त की गई
  • ADG ने कहा— पहले चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ

यहां देखिए चुनावी कवरेज का पूरा वीडियो

Bihar Election 2025: शाम 5 बजे तक 60.13 प्रतिशत मतदान, मीनापुर विधानसभा में सबसे अधिक वोटिंग

बिहार में 5 बजे तक कहां कितनी वोटिंग हुई देखिए-

बेगुसराय: 67.32
भोजपुर: 53.24
बक्सर: 55.10
दरभंगा: 58.38
गोपालगंज : 64.96
खगड़िया: 60.65
लखीसराय : 62.76
मधेपुरा: 65.74
मुंगेर : 54.90
मुजफ्फरपुर: 64.63
नालन्दा: 57.58
पटना: 55.02
सहरसा:: 62.65
समस्तीपुर: 66.65
सारण: 60.90
शेखपुरा: 52.36
सीवान: 57.41
वैशाली: 59.45



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read