Malviya Nagar Assembly seat of Delhi: दिल्ली की मालवीय नगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार सतीश उपाध्याय को गौतम नगर में कार्यकर्ताओं ने लड्डुओं से तौला. इसके बाद इन लड्डुओं को चुनाव प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच बांटा गया. मालवीय नगर सीट दिल्ली की सबसे चर्चित सीटों में गिनी जाती है. इस बार इस सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने मौजूदा विधायक सोमनाथ भारती को कांग्रेस ने जितेंद्र कुमार कोचर को और बीजेपी ने सतीश उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया है. यहां त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना जताई जा रही है.
#DelhiElection2025 | Laddus equivalent to the weight of BJP candidate from Malviya Nagar, Satish Upadhyay were distributed by party workers during his campaigning in Gautam Nagar today pic.twitter.com/dXPvaTu2Hg
— ANI (@ANI) January 23, 2025
बीजेपी और कांग्रेस ने बदला चेहरा
मालवीय नगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर मौजूदा विधायक सोमनाथ भारती को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं, बीजेपी और कांग्रेस ने इस बार अपने प्रत्याशी बदले हैं. कांग्रेस ने जितेंद्र कोचर को और बीजेपी ने सतीश उपाध्याय को टिकट दिया है. 2020 के चुनाव में कांग्रेस ने नीतू वर्मा और बीजेपी ने शैलेंद्र सिंह को मैदान में उतारा था. मालवीय नगर से सोमनाथ भारती ने पिछले तीन चुनावों में जीत हासिल की है.
1993 में बीजेपी ने पहली बार जीती थी मालवीय नगर सीट
मालवीय नगर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने आखिरी बार 1993 में जीत दर्ज की थी. उस चुनाव में बीजेपी के राजेंद्र गुप्ता ने कांग्रेस के डॉ. योगानंद शास्त्री को महज 258 वोटों से हराया था. लेकिन उसके बाद से बीजेपी इस सीट पर कभी नहीं जीत पाई. 1998, 2003 और 2008 में कांग्रेस ने लगातार तीन बार जीत दर्ज की. इसके बाद 2013 से यह सीट आम आदमी पार्टी के कब्जे में है.
मालवीय नगर चुनाव 2020 का परिणाम
2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में मालवीय नगर सीट से आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती ने 52043 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी. बीजेपी के शैलेंद्र सिंह को 33899 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस की नीतू वर्मा को सिर्फ 2856 वोट मिले.
इस बार के चुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या बीजेपी या कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के तीन बार के विजेता सोमनाथ भारती को चुनौती दे पाएंगी.
जानें मालवीय नगर सीट का लेखा जोखा (Video)
इसे भी पढ़ें- योगी की ललकार: हमने पूरे कैबिनेट के साथ गंगा में डुबकी लगाई, केजरीवाल यमुना में डुबकी लगाएंगे?
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

