Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पीएम मोदी को एक और सम्मान, ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर अवार्ड देगा नाइजीरिया

यह किसी देश द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया जाने वाला 17वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है. नाइजीरिया ने पीएम मोदी से पहले 1969 में यह सम्मान महारानी एलिजाबेथ को दिया था.

नाइजीरिया ( Nigeria) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर (जीसीओएन) से सम्मानित (PM Modi Nigeria Award) करेगा. यह किसी देश द्वारा मोदी को दिया जाने वाला 17वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है. यह सम्मान इससे पहले 1969 में महारानी एलिजाबेथ को दिया गया था.

पीएम को दी गई शहर की चाबी

विदेश मंत्रालय (MEA) ने अपने बयान में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाइजीरिया के अबुजा पहुंचे. संघीय राजधानी क्षेत्र के मंत्री न्येसोम एज़ेनवो वाइक ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, जिन्होंने प्रधानमंत्री को अबुजा के ‘शहर की चाबी’ भेंट की. यह चाबी नाइजीरिया के लोगों द्वारा प्रधानमंत्री को दिए गए विश्वास और सम्मान का प्रतीक है.”


यह भी पढ़ें: पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर बमों से हमला, Israel ने कहा, इस अटैक ने पार की रेड लाइन, उठाए जाएंगे जरूरी कदम


पश्चिम अफ्रीकी की यात्रा पर हैं पीएम

यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पश्चिम अफ्रीकी क्षेत्र की पहली यात्रा है. वह वर्तमान में पांच दिवसीय विदेशी दौरे पर हैं, जिसमें नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना में शामिल है. नाइजीरिया की अपनी यात्रा के बाद, मोदी ब्राजील की यात्रा पर जाएंगे. यह यात्रा इन देशों के साथ भारत के कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital