Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Maharashtra Election: मौलाना नोमानी के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है: BJP नेता किरीट सोमैया

BJP नेता किरीट सोमैया ने कहा कि महाराष्ट्र के चुनाव अधिकारियों ने मौलाना खलील रहमान को लेकर जांच का सिलसिला तेज कर दिया है. कल तक इस संबंध में रिपोर्ट शीर्ष अधिकारियों को सौंप दी जाएगी.

किरीट सोमैया (फोटो: IANS)

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया ने दावा किया है कि उनकी शनिवार रात चुनाव आयोग के अधिकारियों से ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के प्रवक्ता मौलाना खलील-उर-रहमान सज्जाद नोमानी (Sajjad Nomani) के संबंध में विस्तृत बातचीत हुई है और उनकी विभाजनकारी टिप्पणियों की जांच शुरू कर दी गई है.

कार्रवाई की रूपरेखा तैयार है

BJP नेता किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) कहा कि महाराष्ट्र के चुनाव अधिकारियों ने मौलाना खलील रहमान को लेकर जांच का सिलसिला तेज कर दिया है. कल तक इस संबंध में रिपोर्ट शीर्ष अधिकारियों को सौंप दी जाएगी. आगामी दिनों में मौलाना के खिलाफ क्या कुछ कार्रवाई की जाएगी. इसकी रूपरेखा निर्धारित की जा चुकी है. जल्द ही इसे जमीन पर उतारा जाएगा.

मौलाना का खिलाफ पत्र लिखा था

BJP नेता किरीट सोमैया ने मौलाना खलील-उर-रहमान सज्जाद नोमानी पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाकर चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त राजीव कुमार को शिकायत दर्ज कराई थी. इस संबंध में उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखा था.

अपने पत्र में भाजपा नेता ने कहा था कि चुनावी माहौल के बीच मुस्लिम समुदाय के लोगों को भड़काने की कोशिश की जा रही है, ताकि समाज में राजनीतिक विद्वेष पैदा किया जा सके. लेकिन, हम इस स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकते हैं. यही नहीं, चुनाव में भाजपा को वोट देने वाले मुस्लिमों के सामाजिक बहिष्कार की बात कही जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है.

वोट जिहाद की अपील की

भाजपा नेता ने अपने पत्र में लिखा था, “मौलाना ने उन सभी मुस्लिमों का सामाजिक बहिष्कार करने की बात कही है, जो चुनाव में भाजपा को वोट देंगे. मौलाना ने उन सभी मुस्लिमों को सलाम ठोकने की बात कही है, जो मस्जिद के फरमान के अनुरूप चुनाव में वोट करेंगे. यही नहीं, मौलाना ने अपने भाषण में वोट जिहाद की भी अपील की है.”

बता दें कि मौलाना खलील-उर-रहमान सज्जाद नोमानी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी गठबंधन के 269 प्रत्याशियों के समर्थन का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि हमारे सभी लोग महाविकास अघाड़ी का समर्थन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी को एक और सम्मान, ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर अवार्ड देगा नाइजीरिया

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital