Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘कर्तव्य पथ पर जो मिले…’ यूपी में अंतिम परिणाम से पहले BJP के इस नेता ने मानी हार, पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल

UP Lok Sabha Election Result: मैंने रायबरेली की देवतुल्य जनता की विनम्रता के साथ खूब परिश्रम करके सेवा की फिर भी मुझसे अपनी सेवाओं के दौरान मन-वचन-कर्म से कोई त्रुटि रह गई हो या किसी को पीड़ा पहुंची हो तो हम रायबरेली वासियों से क्षमा प्रार्थी है.

Dinesh Pratap Singh

दिनेश प्रताप सिंह का फेसबुक पोस्ट.

UP Lok Sabha Election Result: उत्तर प्रदेश का एग्जिट पोल सबको हैरान करने वाला साबित होता दिख रहा है. यूपी की 80 सीटों पर धीरे-धीरे रुझान सामने आने लगे हैं. यहां कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर है. यूपी में बीजेपी फिलहाल 33 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि समाजवादी पार्टी 36 सीटों पर बढ़त बनाती नजर आ रही है. वहीं, कांग्रेस को 7 पर आगे चल रही है. उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट पर कांग्रेस के राहुल गांधी और बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह के बीच कड़ा मुकाबला था. रायबरेली संसदीय सीट से राहुल गांधी 2 से अधिक लाख वोट से आगे चल रहे हैं.

2019 से लोकसभा चुनाव में इस सीट से दिनेश प्रताप सिंह को सोनिया गांधी के हाथों हाल मिली थी, फिर भी उन्हें योगी सरकार में मंत्री बनाया गया था. इस बार के लोकसभा चुनाव में दिनेश प्रताप सिंह, राहुल गांधी से तकरीबन ढाई लाख वोट से पीछे चल रहे हैं. इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया मेटा (फेसबुक) पर एक पोस्ट किया है.

पोस्ट में क्या लिखा है?

फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा- “कर्तव्य पथ जो मिला……मैंने रायबरेली की देवतुल्य जनता की विनम्रता के साथ खूब परिश्रम करके सेवा की फिर भी मुझसे अपनी सेवाओं के दौरान मन-वचन-कर्म से कोई त्रुटि रह गई हो या किसी को पीड़ा पहुंची हो तो हम रायबरेली वासियों से क्षमा प्रार्थी है.

अपने उन तमाम शुभ चिंतकों पार्टी जनों का हृदय से धन्यवाद देता हूं जिन्होंने अथक परिश्रम किया चुनाव खूब अच्छा लडा लेकिन निर्णय हमारे आपके हाथ में नही था. जनता भगवान का स्वरूप होती है उसका जो भी आदेश होगा सदैव सिर माथे पर रहेगा. रायबरेली वासियों फिर भी भरोसा रखो यह रायबरेली का आपके परिवार का भाई सदैव तुम्हारे हर सुख दुख में साथ ही रहेगा.”

यह भी पढ़ें: ‘भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करना है…’ चुनाव नतीजों से पहले पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक का बड़ा बयान



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital