Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कांग्रेस में शामिल हुए सांसद दानिश अली, मायावती ने किया था बसपा से बाहर, अब दिया ये बयान

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की अमरोहा लोकसभा सीट से सांसद दानिश अली बुधवार (20 मार्च) को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं.

Danish Ali

दानिश अली

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की अमरोहा लोकसभा सीट से सांसद दानिश अली बुधवार (20 मार्च) को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं. दानिश अली ने 2019 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें जीत मिली थी. पिछले साल पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में बसपा सुप्रीमो मायावती ने दानिश अली को पार्टी से निष्कासित कर दिया था.

बसपा ने दानिश अली को किया था निलंबित

दरअसल, दानिश अली की कांग्रेस से नजदीकियां लगातार बढ़ती जा रही थीं. इसी के चलते उन्हें बसपा ने निलंबित किया गया था. दानिश अली ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि आज देश के जो हालात हैं, वो किसी से छिपे नहीं है, एक तरफ विभाजनकारी शक्तियां हैं. दूसरी तरफ देश के गरीब, वंचित, पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करने वाले लोग हैं. आज हम एक दोराहे पर खड़े हैं, आज फैसला लेने का वक्त आ गया है. जिसमें हमें यह तय करना है कि इस देश में विभाजनकारी शक्तियां हैं, उनसे कैसे लड़ा जाए. इसके लिए जरूरी है कि सभी को एकसाथ आना होगा.

यह भी पढ़ें- मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति वाले नए कानून को लेकर सरकार ने दायर किया हलफनामा, अब विरोध में आई याचिकाओं पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

दानिश अली ने आगे कहा कि पार्टी में शामिल होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी के साथ ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से बातचीत चल रही थी. इसके साथ ही दानिश अली ने कहा कि वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए थे. यह उनके लिए काफी महत्वपूर्ण पल था.

ऐसे चर्चा में आए थे दानिश अली

गौरतलब है कि दानिश अली उस वक्त चर्चा में आए थे, जब लोकसभा में चंद्रयान-3 की चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के साथ उनकी बहस हो गई थी. जिसके बाद रमेश बिधूड़ी ने उन्हें आपत्तिजनक शब्द कहे थे. दालिश अली ने इसकी शिकायत स्पीकर को चिट्ठी लिखकर की थी. साथ ही रमेश बिधूड़ी पर कार्रवाई की मांग की थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital