Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

चुनाव

मायावती ने कहा, "मैंने मतदान कर दिया है. मैं सभी मतदाताओं से अपील करती हूं कि मतदान जरूर करें."

बारामुला सीट पर जारी मतदान के दौरान वोटर्स में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. यहां कुल 1,730,660 मतदाता हैं.

पीएम ने कहा है कि इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाएं.

आज यूपी की 14, महाराष्ट्र की 13, बिहार की 5, ओडिशा की 5, पश्चिम बंगाल की 7, जम्मू और कश्मीर की एक, झारखंड की 3 और लद्दाख की एक सीट पर वोटिंग शुरू हो गई है.

आज 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीट पर पांचवें चरण के चुनाव के लिए मतदान होगा. इनमें महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार की 5, झारखंड की तीन, ओडिशा की 5 और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख की एक-एक सीट शामिल हैं.

उत्तर प्रदेश के एक पोलिंग बूथ से वीडियो वायरल होने पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया. एटा जिले में एक शख्स ने बूथ कैप्चर करने की कोशिश की, उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है.

Lok Sabha Election News: लोकसभा चुनाव—2024 के 4 चरणों का मतदान हो चुका है. अब कल पांचवे चरण की वोटिंग होगी. इस समय देश में हर जगह चुनावों की बात हो रही है...तो ऐसे में जानते हैं सियासत से जुड़ी 19 मई की 10 बड़ी खबरें, जिन पर रही देश की नजर—

कांग्रेस पर मुसलमानों के प्रति तुष्टीकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए ठाकुर ने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में भाई-भतीजावाद और आतंकवाद का बोलबाला रहा. अब इन लोगों ने ‘इंडी’ गठबंधन बना लिया है.

पीएम मोदी अपने चुनावी कार्यक्रम के तहत आज पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर पहुंचे. उन्होंने जहां-जहां रोड शो किया, वहीं लोगों ने उनका नाम ले-लेकर नारे लगाए. तस्वीरें में देखिए कैसे जनसैलाब उमड़ा.

प्रयागराज में कांग्रेस-सपा की संयुक्‍त रैली के दौरान समर्थकों ने सुरक्षा घेरा तोड़ा. पुलिस से धक्का-मुक्की हुई, कई समर्थक जख्‍मी हो गए. वहां मौजूद अखिलेश और राहुल ने समझाने की कोशिश की. फिर दोनों नेता मंच से उठकर चले गए.


Pension Mission Shakti Digital

Latest