Bharat Express DD Free Dish

चुनाव

PM Modi News: आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी में चुनावी रैली करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेसी नेताओं के यहां बार-बार करोड़ों रुपये के नोट जब्त होने को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस के शहजादे देश को जवाब दें.

तीसरे चरण के चुनाव में महाराष्ट्र से जो दिग्गज नेता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं उनमें कोल्हापुर से कांग्रेस उम्मीदवार शाहू छत्रपति, सतारा से बीजेपी प्रत्याशी उदयनराजे भोसले के साथ रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से केंद्रीय मंत्री नारायण राणे शामिल हैं.

देश में उत्तराखंड में सबसे पहले समान नागरिक संहिता (UCC) लागू किया गया था. तेलंगाना में एक रैली को संबोधित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि यहां से निकली UCC की गंगा पूरे देश में बहेगी.

बसपा ने अब यूपी की बस्ती लोकसभा का प्रत्याशी भी बदल दिया है. बस्ती से अब दयाशंकर मिश्र का टिकट पार्टी ने काट दिया है.

Lok Sabha elections-2024: पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा ने बीजेडी और कांग्रेस को कई साल दिए हैं, फिर भी लोगों की आकांक्षाएं अधूरी हैं.

बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और यूपी के कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह पर आरोप है कि उन्होंने बिना अनुमति वाहनों का काफिला निकाला और उनके समर्थकों ने आदर्श आचार संहिता और निषेधाज्ञा कानून का उल्लंघन किया.

Lok Sabha Election 2024: बसपा के सूत्रों ने बताया कि जौनपुर से धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह का टिकट काट दिया गया है.

देश में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार रैलियां कर रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने कुलपतियों (VC) की नियुक्ति को लेकर सवाल खड़े किए थे. इसके बाद कुलपतियों और अन्य वरिष्ठ शिक्षाविदों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Lok Sabha Election 2024: सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 और 505 के तहत रविवार देर रात मुकदमा दर्ज किया गया है.

Lok Sabha Election 2024: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार कंगना रनौत ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू अपने समय के अंबानी थे, लेकिन कोई नहीं जानता कि उनके पास इतनी संपत्ति कहां से आई.