Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP Politics: मेरठ पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने जनता-जनार्दन को लेकर कही बड़ी बात, रैली को दिया गया है खास नाम

पीएम ने कहा, देशवासियों ने लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से भाजपा-एनडीए के साथ जाने का मन बना लिया है. उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज दोपहर बाद करीब 3.30 बजे जनता-जनार्दन से आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिलेगा.

PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

Lok Sabha Elections-2024: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) लगातार रैली कर रहे हैं. इसी क्रम में आज वह क्रांति की धरा मेरठ से चुनावी शंखनाद करेंगे और यहां से पश्चिमी यूपी की सियासत को धार देंगे. पीएम मोदी की रैली को लेकर यहां की जनता में गजब का उत्साह देखा जा रहा है. कड़ाके की धूप में भी लोग बड़ी संख्या में पीएम को सुनने के लिए पहुंच रहे हैं. तो वहीं मेरठ पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने यहां की जनता जनार्दन को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है जो कि जमकर वायरल हो रही है. पीएम की रैली को देखते हुए यहां के चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात की गई है.

पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है और लिखा है-“बीते 10 वर्षों में हमारी सरकार ने अपने कामकाज से देशभर के मेरे परिवारजनों की आकांक्षाओं को नई उड़ान दी है। इसे और गति प्रदान करने के लिए देशवासियों ने लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से भाजपा-एनडीए के साथ जाने का मन बना लिया है. उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज दोपहर बाद करीब 3.30 बजे जनता-जनार्दन से आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिलेगा.”

ये भी पढ़ें-मुख्तार की मौत का किसे मिलेगा फायदा? मुस्लिमों से लेकर हिंदूओं तक में रही है अंसारी परिवार की पकड़

रैली को दिया गया है खास नाम

बता दें कि मेरठ की इस रैली से भाजपा ने पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को साधने का मन बना लिया है. यही वजह है कि रैली स्थल को एक खास नाम दिया गया है. कार्यक्रम में भाजपा के साथ ही रालोद के झंडे भी लगाए गए हैं और रैली को भारत रत्न चौधरी चरण सिंह गौरव समारोह का नाम दिया है. तो वहीं रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा और रालोद कार्यकर्ताओं ने शनिवार को आठ किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों में संपर्क कर लोगों से आने की अपील की है. साथ ही इस रैली में गंगा-जमुनी की तहजीब भी देखने को मिलेगी. सभी वर्गों को साधने के लिए यूपी में गठबंधन के सभी नेताओं को बुलाया गया है और सैनी समाज को साधने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी मंच पर उपस्थित रहेंगे.

pm modi rally-

भाजपा का 400 पार का लक्ष्य

बता दें कि इस बार भारतीय जनता पार्टी ने 400 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया है. इसको लेकर भाजपा लगातार पूरे देश में बड़ा अभियान चला रही है और घर-घर तक केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रही है. तो वहीं प्रधानमंत्री मोदी के मेरठ आगमन को लेकर भाजपा उत्तर प्रदेश के एक्स अकाउंट पर भी स्वागत में पोस्ट शेयर की गई है और लिखा है-“नए भारत के शिल्पकार’ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्रांति की धरा मेरठ आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन. इस ऐतिहासिक भूमि से एक बार फिर भाजपा की विजयश्री का शंखनाद होगा जो 4 जून को 400 पार का लक्ष्य प्राप्त करेगा.”

कड़ी सुरक्षा के घेरे में है रैली स्थल

पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को देखते हुए 30 हजार वर्ग मीटर जमीन में 52 फीट का मंच बनाया गया है इसी के साथ ही रैली की सुरक्षा व्यवस्था एसपीजी के हाथ में है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस और अर्द्ध सैनिक बल के जवान तैनात हैं. एडीजी सुरक्षा, एडीजी मेरठ जोन सुरक्षा की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. रैली स्थल पर 15 सौ से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. इसी के साथ ही लगातार सीसीटीवी से हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest