Bharat Express DD Free Dish

प्रशांत किशोर की 7 महीने पुरानी सलाह साबित हुई कारगर, तमिलनाडु में विजय को मिली बढ़त

Tamil Nadu Result 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में थलापति विजय की पार्टी टीवीके ने शुरुआती नतीजों में अप्रत्याशित बढ़त बना ली है. इस बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सात महीने पुरानी भविष्यवाणी भी सही साबित होती दिख रही है.

Tamil Nadu Result 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित होने वाले हैं, लेकिन उससे पहले ही थलापति विजय की पार्टी टीवीके ने अप्रत्याशित बढ़त बना ली है. शुरुआती रुझानों में विजय की पार्टी कई सीटों पर आगे चल रही है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है.

प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी

इस बीच बिहार में जनसुराज आंदोलन के प्रमुख और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की कही बात भी सही साबित होती दिख रही है. करीब सात महीने पहले उन्होंने कहा था कि अगर विजय पूरी तैयारी और मेहनत से चुनाव लड़ें तो उनके जीतने की संभावना काफी मजबूत है. सितंबर 2025 में एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा था कि विजय या तो पूरी तरह सफल होंगे या बिल्कुल असफल, बीच का रास्ता उनके लिए नहीं है.

विजय और किशोर की तुलना

इंटरव्यू के दौरान जब उनसे विजय की रैली में शामिल होने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनकी और विजय की परिस्थितियां अलग हैं. विजय एक सुपरस्टार हैं, जबकि वे खुद नहीं. लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि जनता वैकल्पिक राजनीति की तलाश में है और यही टीवीके के लिए बड़ा मौका बन सकता है.

ये भी पढ़ें-तमिलनाडु की राजनीति में सुपरस्टार विजय बने ‘जन नेता’, रजनी‑कमल की कोशिशें रह गईं अधूरी

टीवीके की लहर

ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, विजय की पार्टी टीवीके 104 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं एडीएमके 67, डीएमके 40, पीएमके 7 और कांग्रेस 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 234 सीटों में से 222 पर रुझान आ चुके हैं और टीवीके को भारी समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read