Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम लीग के सामने अपना ‘झंडा और एजेंडा’ गिरवी रख दिया है : तरुण चुघ

तरुण चुघ ने, “एक बार फिर कांग्रेस का परिवारवाद सामने आया है. यह स्पष्ट है कि कांग्रेस में परिवारवाद की पराकाष्ठा चल रही है.

Tarun Chugh

बीजेपी नेता तरुण चुघ.

राहुल गांधी के वायनाड सीट से इस्तीफा देने के बाद प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी के द्वारा इस सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. इसको भारतीय जनता पार्टी नेता तरुण चुघ (Tarun Chugh) ने कांग्रेस की परिवारवादी नीति कहा है.

परिवारवाद सामने आया-Tarun Chugh

तरुण चुघ ने, “एक बार फिर कांग्रेस का परिवारवाद सामने आया है. यह स्पष्ट है कि कांग्रेस में परिवारवाद की पराकाष्ठा चल रही है. अब जो लोग मुस्लिम लीग के सामने अपना झंडा और एजेंडा गिरवी रख चुके हैं, वे आज फिर चुनाव में शामिल हो रहे हैं. जानबूझकर ऐसी सीटें चुनी गई हैं जहां मुस्लिम बहुमत में और हिंदू अल्पमत हैं. अब कांग्रेस पार्टी और मुस्लिम लीग के बीच कोई वास्तविक अंतर नहीं रह गया है.”

“कांग्रेस ने झंडे और एजेंडे को गिरवी रख दिया”

तरुण चुघ ने आगे कहा, “कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के कार्यालय में जाकर अपने झंडे और एजेंडे को गिरवी रख दिया है, जो इस बात का स्पष्ट संकेत है कि वे किस प्रकार की राजनीति कर रहे हैं. जो लोग वायनाड की त्रासदी में राजनीति कर रहे थे, लेकिन उस त्रासदी वाले स्थान पर नहीं गए. वे अब चुनाव में टिकट लेकर सीट जीतने की कोशिश कर रहे हैं. जब भूस्खलन हो रहा था, तब ये लोग छुट्टियां मना रहे थे. लेकिन, अब जब उन्हें वोट चाहिए, तो यह दर्दनाक है. ये लोग दुख-सुख में शामिल नहीं होते, पर जब चुनाव की बात आती है, तो उन्हें सिर्फ वोटों की तलाश होती है. यह स्थिति स्पष्ट करती है कि कांग्रेस अब मुस्लिम लीग के सहयोग से अपने राजनीतिक स्वार्थों को साधने के लिए तैयार है, जो उनके सिद्धांतों और मूल्यों के विपरीत है.”

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: प्रियंका गांधी करने जा रहीं ‘पॉलिटिकल डेब्यू’, कांग्रेस ने वायनाड सीट से बनाया उम्मीदवार

बता दें कि कांग्रेस ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग द्वारा उप-चुनाव की तारीखों का ऐलान किए जाने के बाद केरल की वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रत्याशी घोषित किया था. इसके अलावा, पार्टी की तरफ से केरल की पलक्कड़ और चेलक्करा विधानसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया था. कांग्रेस ने पलक्कड़ से राहुल मम्कुटथिल और चेलक्करा से राम्या हरिदास को प्रत्याशी बनाया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital