सीएम योगी आदित्यनाथ
UP By-Election: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं. 5 फरवरी को इस सीट पर मतदान होगा. मिल्कीपुर सीट पर जीत दर्ज करने के लिए समाजवादी पार्टी और बीजेपी पूरी ताकत झोंक रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इस सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी चंद्रभान पासवान के समर्थन में रैली करेंगे. सपा ने इस सीट पर सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को उतारा है. कुल 10 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं. हालांकि सपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है.
पासी बनाम पासी की लड़ाई
मिल्कीपुर सीट पर जातीय समीकरण पर नजर डालें तो- यह यादव बाहुल्य सीट है, हालांकि यहां पर दलित मतदाताओं की संख्या भी काफी है. इसी को ध्यान में रखते हुए सपा ने अजीत प्रसाद और बीजेपी ने चंद्रभान पासवान को उतारा है. दोनों उम्मीदवार पासी समाज से आते हैं. ऐसे में अब यह लड़ाई पासी बनाम पासी की हो चुकी है.
क्या है जातीय समीकरण?
मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर करीब 3.23 लाख मतदाता हैं. यहां के जातीय समीकरण को देखें तो एक लाख से ज्यादा दलित मतदाता हैं. दलित वोटों में करीब 60 हजार सिर्फ पासी समाज का वोट है और 65 हजार यादव मतदाता है.
यह भी पढ़ें- Uttar Pradesh By-Election: मिल्कीपुर सीट के लिए उपचुनाव की तारीख का ऐलान, 5 फरवरी को होगा मतदान
इसके बाद ब्राह्मण 50 हजार, मुस्लिम 35 हजार, ठाकुर 25 हजार, गैर-पासी दलित 50 हजार, मौर्य 8 हजार, चौरासिया 15 हजार, पाल 8 हजार, वैश्य 12 हजार के करीब है. इसके अलावा 30 हजार अन्य जातियों के वोट हैं.
किसने कितनी बार जीत दर्ज की?
इस सीट के इतिहास को देखें, तो सब से यह सीट अस्तित्व में आई है, तब से लेकर अब तक चार बार समाजवादी पार्टी और दो बार के चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है. साल 2022 के चुनाव में इस सीट से सपा के अवधेश प्रसाद ने बीजेपी के उम्मीदवार को हराकर जीत दर्ज की थी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



