Aamir Khan Sitaare Zameen Par: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुपरस्टार आमिर खान ने अपने फैंस को एक तोहफा दिया है. बीते दिनों फिल्म सितारे जमीन पर से फैंस का दिल जीतने वाले आमिर खान ने अब इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा सरप्रराइज देकर अपने फैंस को खुश कर दिया है. एक्टर ने इस फिल्म को अब यूट्यूब पर देख पाएंगे. इसके लिए उन्हें बस अपनी थोड़ी जेब ढीली करनी पड़ेगी. आमिर ने वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है.
सिर्फ 50 रुपये में घर बैठे देखें ‘सितारे जमीन पर’
आमिर खान ने स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए ऐलान किया कि उनकी फिल्म सितारे जमीन पर अब यूट्यूब पर सिर्फ 50 रुपये में देख सकेंगे. यह खास ऑफर आज यानी 15 अगस्त से 17 अगस्त तक रहेगा और केवल आमिर खान टॉकीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल जनता के थिएटर पर उपलब्ध होगा.
फैंस को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
आमिर खान प्रोडक्शन्स ने एक वीडियो जारी किया है. आमिर खान ने इसमें लोगों को पहले स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी, फिर वह इसमें लोगों को घर बैठे सस्ते दाम में फिल्म देखने के लिए कहते दिख रहे हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “इस इंडिपेंडेंस डे वीकेंड पर सिर्फ 50 रुपये में यूट्यूब पर देखें सितारे जमीन पर.”
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें: वृंदावन में Premanand Maharaj से मिले Shilpa Shetty और Raj Kundra, संत के सामने किडनी दान करने की जताई इच्छा
इस दिन रिलीज हुई थी ‘सितारे जमीन पर’
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान और जेनेलिया डिसूज़ा लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया था. आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
फिल्म में थे 10 नए कलाकार
फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे और म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है. इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है. इसमें 10 नए कलाकार भी थे, जिनके नाम हैं अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर. आर. एस. प्रसन्ना इससे पहले ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ भी बना चुके हैं.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

