होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
By Govind Kumar Singh
एक्ट्रेस रुचिस्मिता (फोटो सोशल मीडिया)
Odia Actress Ruchismita Guru Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) के बाद एक और रिजनल सिनेमा की एक्ट्रेस ने खुदकुशी कर ली है. ओडिया सिनेमा की चर्चित अदाकारा और सिंगर रुचिस्मिता गुरु (Ruchismita Guru) की भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. ओडिया एक्ट्रेस रुचिस्मिता को उनके रिश्तेदार के घर मृत पाया गया.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस का शव जब बरामद किया गया तो वह फांसी के फंदे से लटका हुआ था. हालांकि, इस मौत को फिलहाल संदिग्ध नजरिये से देखा जा रहा है. रुचिस्मिता बलांगीर शहर के तलपालीपाड़ा की रहने वाली थीं और सुड़ापाड़ा में अपने मामा के घर पर रहती थीं.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध हालात में फंदे से लटके शव को अपने कब्जे में ले लिया. फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस परिवार के लोगों को से पूछताछ कर रही है. हालांकि, पड़ोसियों से बातचीत के बाद पता चला है कि घटना से ठीक पहले एक्ट्रेस के घर में कुछ विवाद हुआ था. एक्ट्रेस रुचिस्मिता की ख्याति उनके गीत और कई एल्बम में काम करने से मिली थी. साथ ही वह लगातार कई सारे स्टेज शो भी कर चुकी थीं.
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…