Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

आकांक्षा दुबे के बाद इस ओडिया एक्ट्रेस की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटका मिला शव

Ruchismita Guru Suicide: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस का शव जब बरामद किया गया तो वह फांसी के फंदे से लटका हुआ था. हालांकि, इस मौत को फिलहाल संदिग्ध नजरिये से देखा जा रहा है.

Ruchismita Guru

एक्ट्रेस रुचिस्मिता (फोटो सोशल मीडिया)

Odia Actress Ruchismita Guru Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) के बाद एक और रिजनल सिनेमा की एक्ट्रेस ने खुदकुशी कर ली है. ओडिया सिनेमा की चर्चित अदाकारा और सिंगर रुचिस्मिता गुरु (Ruchismita Guru) की भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. ओडिया एक्ट्रेस रुचिस्मिता को उनके रिश्तेदार के घर मृत पाया गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस का शव जब बरामद किया गया तो वह फांसी के फंदे से लटका हुआ था. हालांकि, इस मौत को फिलहाल संदिग्ध नजरिये से देखा जा रहा है. रुचिस्मिता बलांगीर शहर के तलपालीपाड़ा की रहने वाली थीं और सुड़ापाड़ा में अपने मामा के घर पर रहती थीं.

यह भी पढ़ें-  “BJP राहुल गांधी को कमजोर करने की पूरी कोशिश करेगी, वह आएं तो मैं अपना बंगला खाली कर दूंगा”, घर खाली करने के नोटिस पर खड़गे ने बोला हमला

फंदे से लटका मिला शव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध हालात में फंदे से लटके शव को अपने कब्जे में ले लिया. फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस परिवार के लोगों को से पूछताछ कर रही है. हालांकि, पड़ोसियों से बातचीत के बाद पता चला है कि घटना से ठीक पहले एक्ट्रेस के घर में कुछ विवाद हुआ था. एक्ट्रेस रुचिस्मिता की ख्याति उनके गीत और कई एल्बम में काम करने से मिली थी. साथ ही वह लगातार कई सारे स्टेज शो भी कर चुकी थीं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital