होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
आलिया भट्ट ने एक क्यूट बेबी की तस्वीर की है शेयर (फोटो)
Alia Bhatt Shared Baby Pics: जब से आलिया भट्ट बेटी राहा की मां बनी हैं तब से फैंस उनकी लाडली बेटी का चेहरा देखने के लिए बेताब हो रहे हैं. हालांकि एक्ट्रेस पहले से ही परी की तस्वीरें ना लेने की अपील कर चुकी हैं ऐसे में अभी तक इस स्टार कपल की बेटी का चेहरा रिवील नहीं हुआ है.अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस ने एक बच्चे की तस्वीर पोस्ट की है जिसके बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीरें पोस्ट की हैं. उसमें बेबी पिंक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं. हालांकि इन तस्वीरों से एक्ट्रेस ने एक बेबी ब्रांड को प्रमोट किया है. तस्वीरों को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, नन्हे Planeteers के लिए प्रेजेंट हैं नेचर इंस्पायर्ड क्लोद्स! हमारा एड-ए-मम्मा बेबीवियर सबसे मुलायम कपड़ों से बना है, पूरी तरह से प्लास्टिक फ्री है और आपके नन्हे-मुन्ने के लिए सेफ है. edamamma.com पर अब वनसीज़, ड्रेसेज़, टीज़ और बहुत कुछ ख़रीदें. इन प्यारी लिटिल बींस के लिए इसे एक हैप्पी शूट में बदलने में हमारी मदद करने के लिए सभी पैरेंट्स का स्पेशल थैंक्यू.”
आलिया के इंस्टा पर बच्ची की तस्वीरें देखकर फैंस खुश हो रहें हैं और कमेंट सेक्शन में आलिया से पूछ रहे हैं कि क्या ये उनकी बेटी है. एक फैन ने कमेंट बॉक्स में पूछा, “ये आपकी बेटी राहा है क्या.” वहीं एक और ने लिखा है, “ सबने सोचा ये राहा है… आपको डिस्क्लेमर देना चाहिए था.” एक और ने पूछा, “ ये आपकी बेटी है क्या.”
पिछले साल नवंबर महीने में एक्ट्रेस बेटी की मां बनी थीं. बेटी का नाम रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने राहा रखा है. बता दें कि अभी तक कपल ने अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है.
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…