यूटिलिटी

LIC Policy: 31 मार्च से पहले अपनी LIC पॉलिसी से पैन को लिंक करना जरूरी, नहीं तो बिगड़ सकती है बात

LIC Policy Link With PAN: अगर आपने भी भारतीय जीवन बीमा निगम से कोई पॉलिसी खरीदी है तो आपके लिए अहम जानकारी सामने आई है. एलआईसी ने एक नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी है कि अगर ग्राहकों ने पैन कार्ड को एलआईसी पॉलिसी से लिंक नहीं कराया है तो जल्द करा लें, नहीं तो एलआईसी पॉलिसी से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

भारतीय जीवन बीमा निगम ने कहा है कि 31 मार्च 2023 से पहले एलआईसी पॉलिसी को जोड़ना अनिवार्य है. पॉलिसी को पैन कार्ड से जोड़ने के लिए एलआईसी पॉलिसीधारकों को कुछ चरणों का पालन करना होगा. आइए जानते हैं कि कैसे आप अपनी एलआईसी पॉलिसी को अपने आधार से लिंक कर सकते हैं.

एलआईसी पॉलिसी को ऑनलाइन लिंक किया जा सकता है

ग्राहकों को एलआईसी इंडिया की वेबसाइट पर जाना होगा या वे linkpan.licindia.in/UIDSedingWebApp/getPolicyPANStatus पर जा सकते हैं. यहां आप अपने पैन कार्ड को ऑनलाइन लिंक कर सकते हैं और उसका स्टेटस भी चेक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- सेना में युवाओं के लिए बड़ा मौका, अग्निवीर भर्ती ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें कब होगी परीक्षा

पैन कार्ड नहीं लिंक हो तो क्या करें

अब पॉलिसी नंबर डालें.
इसके बाद डेट ऑफ बर्थ की जानकारी भरें
अब पैन कार्ड विवरण दर्ज करें। फिर कैप्चा भरकर सबमिट करें
अब आपके डिस्प्ले पर PAN LI से लिंक की जानकारी दिखाई देगी
पैन कार्ड लिंक नहीं है तो क्या करें अगर
आपका पैन कार्ड एलआईसी से लिंक नहीं है तो आपको ‘हमारे साथ अपना पैन रजिस्टर करने के लिए यहां क्लिक करें’ पर जाना होगा। एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको पूरी जानकारी भरनी होगी। अपने पैन को एलआईसी पॉलिसी से लिंक करने के लिए, linkpan.licindia.in/UIDSedingWebApp/home पर लॉग इन करें .

लॉग इन करने के बाद जन्मतिथि और पैन विवरण भरें

अब जेंडर ऑप्शन को सेलेक्ट करें
ईमेल आईडी, पैन विवरण और पैन कार्ड के आधार पर पूरा नाम भरें
इसके बाद मोबाइल नंबर, पॉलिसी नंबर और कैप्चा कोड डालें
अब इस पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें
ओटीपी डालने के बाद आपका एलआईसी पैन कार्ड से लिंक हो जाएगा

Dimple Yadav

Recent Posts

विजया एकादशी: पावन उपवास, पूजा विधि और लंका विजय से पहले भगवान राम के संकल्प की कथा

विजया एकादशी के धार्मिक महत्व, रावण पर विजय से पहले भगवान राम द्वारा किए गए…

20 minutes ago

एक प्रेम कथा, एक दिव्य श्राप और मुक्ति की तलाश: जया एकादशी की पौराणिक गाथा

जया एकादशी की पौराणिक कथा में जानिए स्वर्ग के दो दिव्य प्रेमियों माल्यवान और पुष्पवती…

27 minutes ago

Shattila Ekadashi: जब सब कुछ अर्पित करने के बाद भी अधूरी रह गई एक जरूरी चीज – षटतिला एकादशी की प्रेरक सीख

षटतिला एकादशी के धार्मिक महत्व, एक भक्त महिला की पौराणिक कथा, तिल के छह प्रकार…

34 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व के 25 वर्षों के अनुभवों से सीख के लिए नीति आयोग शुरू करेगा राष्ट्रीय कार्यशालाओं की श्रृंखला

पीएम मोदी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्षों के नेतृत्व अनुभवों से सीख…

50 minutes ago

पौष पुत्रदा एकादशी: महत्व, पूजा विधि और राजा सुकेतुमान के संकल्प की पौराणिक कथा

पौष पुत्रदा एकादशी के धार्मिक महत्व, राजा सुकेतुमान और रानी शैव्या की पौराणिक कथा, भगवान…

1 hour ago

‘सभी का जीवन सूर्यदेव की कृपा से आलोकित हो’, पीएम मोदी ने देशवासियों को छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं

लोक आस्था के महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित…

1 hour ago