मनोरंजन

Amitabh Bachchan: ट्विटर पर ‘मिस्टेक’ के लिए अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी, यूजर्स बोले- ऐसे नहीं चलेगा सर

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले सेलेब्स में से एक हैं. बिग बी अक्सर अपनी लाइफ से जुड़ी कई बातें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. हालांकि, एक भूल की वजह से अमिताभ बच्चन ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं. यहां तक कि बिग बी ने अपनी भूल के लिए माफी भी मांग ली बावजूद इसके उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.

अमिताभ बच्चन से ट्विटर पर हुई ये गलती

मामला कुछ यूं है कि बिग बी ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट की थी जिसमें उनसे एक गलती हो गई थी. उन्होंने अपने पोस्ट में ‘T नंबर’ को गलत तरीके से लेबल करने के लिए ट्विटर पर माफी भी मांगी. ‘बागबान’ एक्टर ने माफी मांगते हुए लिखा, “ T4514 एक बड़ी गलती ! मेरे सभी टी नंबर टी 4514 के बाद गलत हो गए हैं .. (यह सही है) .. बाद में सब कुछ गलत है ..’ उन्होंने कहा, “टी 5424,5425,5426,4527, 5428, 5429, 5430.. सभी गलत हैं.. उन्हें टी4515,4516,4517,4518,4519 4520,452 होना चाहिए था, माफी.”

यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट्स्

वहीं ‘शोले’ एक्टर की पोस्ट पर नेटिज़न्स कई फनी कमेंट्स वा रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने मजाक में लिखा, ‘अभी तक सबसे बड़ी गलती शाहरुख खान को स्वीकार नहीं करना था, जब उन्होंने कभी खुशी कभी गम में शादी की.’

यूजर्स बोले ऐसे नहीं चलेगा सर

वहीं एक अन्य ने लिखा, “ ओहो इतनी बढ़ी मिस्टेक. ऐसे नही चलेगा सर. आप नया अकाउंट बनाओ यह टी नंबर्स का लोचा अब हाथ से निकल गया है.” एक और ने लिखा, “ओह नो ! पूरा मार्केट हिल गया. ऐसे मत किया करो प्लीज.”

ये भी पढ़ें-Indian Idol 13: कभी नहीं सोचा था ‘चुरा लिया है’ सॉन्ग सदाबहार बन जाएगा- बोलीं जीनत अमान

अमिताभ बच्चन वर्क फ्रंट

इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ को हाल ही में अनुपम खेर, परिणीति चोपड़ा और बोमन ईरानी सहित कई अन्य कलाकारों के साथ फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘ऊंचाई’ में देखा गया था. इस फिल्म को सूरज बड़जात्या ने बनाया है. फिल्म को ऑडियंस ने काफी सराहा. जल्द ही बिग बी दीपिका पादुकोण के साथ ‘द इंटर्न’ में और दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ पैन इंडिया फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ में दिखाई देंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago