anil kapoor met gala 2026 photo
Anil Kapoor Met Gala Photo 2026- बॉलीबुड जगत के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं अक्सर वह अपनी फिल्मों से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. हाल ही में अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है. इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनिल कपूर ने अपनी एक तस्वीर शेयर कर खास कैप्शन लिखा है. आपको बता दें कि अनिल कपूर की यह तस्वीर “Met Gala 2026” के इवेंट से जुड़ी हुई है. आप सोच रहे होंगे कि अनिल कपूर तो इस इवेंट में गए ही नहीं है, तो फिर यह तस्वीर कैसी. आपको विस्तार में बताते हैं क्या है पूरा मामला.
“Met Gala 2026” अनिल कपूर का लुक हुआ वायरल
मेट गाला 2026 इवेंट हाल ही में हुआ. यह इंटरनेशनल इवेंट है जो काफी चर्चा में रहता है. इस इवेंट में कई भारतीय सेलेब्स भी आए थे. हालांकि इस बीच अनिल कपूर का लुक काफी चर्चा में है. दरअसल, अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एआई एडिट फोटो शेयर की है जिसमें फैंस ने उनकी फोटो को एडिट कर उसमें जैकेट पहनाई एक्टर को कि उसमें उन्होंने मजनू भाई की पेन्टिंग वाला डिजाइन बनाया है. अनिल मेट गाला गए ही नहीं बस इसे एडिट किया हुआ है. अनिल कपूर ने फोटो शेयर कर कैप्शन पर लिखा- “जब मेट गाला मजनू भाई से मिला @cultr_IN ने साबित कर दिया कि कला की कोई सीमा नहीं होती!”
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: आरसीबी की मालकिन ने Met Gala में बिखेरा जलवा, अनन्या बिरला का लुक सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
वेलकम फिल्म से जुड़ी है यह तस्वीर
आपको बता दें कि अनिल कपूर ने जो तस्वीर शेयर की है वह उनकी ही फिल्म वेलकम से जुड़ी हुई है. फिल्म वेलकम में उनका किरदार मजनू भाई की भूमिका में था. फिल्म में मजनू भाई को पेन्टिंग का शौक था और वह इस पेन्टिंग को बनाते हैं. वही पेन्टिंग अनिल कपूर की जैकेट पर बनी हुई है. अनिल कपूर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म सुबेदार में नजर आए थे. यह फिल्म अमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम हो रही है. इसमें अनिल के साथ राधिका मदान अहम किरदार में थे.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

