Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बोनी कपूर की बेटी अंशुला शादी के बंधन में बंधी, बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग रचाया ब्याह; देखें तस्वीरें

कपूर खानदान की लाडली अंशुला कपूर आखिरकार अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में पूरा परिवार जश्न मनाता दिख रहा है, वहीं शादी की रस्मों के बीच अंशुला ने अपनी दिवंगत मां मोना कपूर को भी याद किया.

Anshula Kapoor, Rohan Thakkar, Wedding

Anshula Kapoor Wedding: कपूर खानदान में पिछले कुछ दिनों से जारी जश्न का सिलसिला आखिरकार एक बेहद खूबसूरत मुकाम पर पहुंच गया है. मशहूर फिल्म मेकर बोनी कपूर की बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की लाडली बहन अंशुला कपूर आखिरकार शादी के बंधन में बंध गई हैं. अंशुला ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ सात फेरे ले लिए हैं, और अब इस ग्रैंड वेडिंग की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रही हैं.

तस्वीरों में दिखा पूरे परिवार का प्यार

अंशुला ने खुद अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी शादी की ड्रीमी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं. अपनी जिंदगी के इस सबसे बड़े दिन पर अंशुला ने बेहद खूबसूरत ऑरेंज मिक्स कलर का लहंगा चुना, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं. वहीं, दूल्हे राजा रोहन ठक्कर बेज कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम नजर आए. तस्वीरों में इस न्यूली वेड कपल के चेहरे की खुशी और खिलखिलाहट साफ बयां कर रही है कि दोनों इस नई शुरुआत से कितने एक्साइटेड हैं.

Anshula Kapoor, Rohan Thakkar, Wedding

इस खास मौके पर पूरा कपूर खानदान एक छत के नीचे नजर आया. शादी की तस्वीरों में अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर समेत परिवार के बाकी सदस्य नए जोड़े को आशीर्वाद देते और जश्न मनाते दिख रहे हैं.

मां मोना कपूर को किया याद

शादी की इन तस्वीरों में कुछ बेहद इमोशनल और दिल को छू लेने वाले पल भी कैमरे में कैद हुए. एक तस्वीर में खुशी कपूर अपनी बड़ी बहन अंशुला की मांग में सिंदूर भरने की रस्म को पूरे प्यार से निभाती दिख रही हैं.

Anshula Kapoor, Rohan Thakkar, Wedding

वहीं, एक अन्य तस्वीर ने फैंस को सबसे ज्यादा भावुक किया, जहां अंशुला की दिवंगत मां और बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर की तस्वीर रखी नजर आ रही है. अंशुला ने अपनी जिंदगी के इस सबसे बड़े सफर की शुरुआत अपनी मां का आशीर्वाद लेकर की, जो बेहद दिल छूने वाला पल था.

Anshula Kapoor, Rohan Thakkar, Wedding

लाइमलाइट से दूर रहकर भी बटोरीं सुर्खियां

भले ही अंशुला कपूर ने अपने भाई-बहनों की तरह एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर न बनाया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. रोहन ठक्कर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर वह अक्सर चर्चा में रहती थीं और फैंस को दोनों की जोड़ी बेहद पसंद है. पिछले कई दिनों से कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन्स की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही थीं और अब दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें- गरीबी और सामाजिक बेड़ियों को तोड़कर बनीं वैश्विक आइकन; तीजन बाई के निधन से देश ने खोई अपनी सांस्कृतिक धरोहर

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital