Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bahubali The Epic: सिनेमाघरों में फिर आ रही है बाहुबली, डायरेक्टर एसएस राजामौली ने की घोषणा

‘बाहुबली-द बिगनिंग’ ने गुरुवार को अपने 10 साल पूरे कर लिए. इस खास मौके पर निर्देशक एस.एस. राजामौली ने घोषणा की कि वे इस साल 31 अक्टूबर 2025 को फिल्म ‘बाहुबली-द एपिक’ को ग्लोबल लेवल पर रिलीज करेंगे.

भारत की सबसे शानदार ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक ‘बाहुबली-द बिगनिंग’ ने गुरुवार को अपने 10 साल पूरे कर लिए. इस खास मौके पर निर्देशक एस.एस. राजामौली ने घोषणा की कि वे इस साल 31 अक्टूबर 2025 को फिल्म ‘बाहुबली-द एपिक’ को ग्लोबल लेवल पर रिलीज करेंगे.

फिल्म डायरेक्टर राजामौली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म ‘बाहुबली: द एपिक’ का एक नया पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर के साथ उन्होंने एक भावुक संदेश भी लिखा, जिसमें उन्होंने ‘बाहुबली’ के 10 साल पूरे होने खुशी जताई है.

राजामौली ने लिखा, “बाहुबली. एक सफर की शुरुआत, अनगिनत यादें. अनंत प्रेरणा. 10 साल हो गए.” उन्होंने आगे इस खास उपलब्धि को ‘बाहुबली: द एपिक’ के साथ चिह्नित करने की घोषणा की. यह फिल्म ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ और ‘बाहुबली 2: द कंक्लूजन’ को मिलाकर तैयार की जाएगी. इसमें दोनों भागों की कहानी एक साथ दिखाई जाएगी. यह 31 अक्टूबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

रिलीज से पहले टेंशन में थे मेकर्स

वहीं कुछ दिन पहले ही, फिल्म निर्माताओं में से एक शोबू यार्लागड्डा ने याद किया कि फिल्म की रिलीज से पहले का समय कितना टेंशन भरा और बेचैन करने वाले था.

शोबू यार्लागड्डा ने एक्स पर लिखा, “कुछ ही दिनों में बाहुबली मूवी ‘द बिगनिंग’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 10 साल हो जाएंगे! रिलीज से पहले और कुछ दिनों बाद के समय में मैं और मेरी पूरी कास्ट बुरी तरह से नर्वस और तनाव में थे.”

निर्माता ने आगे कहा, “मैं उस समय लिए गए स्क्रीनशॉट्स को देख रहा था. जो मैंने संभालकर रखे थे. क्या आपको याद है कि बाहुबली के पार्ट 1 की रिलीज के समय क्या सोच रहे थे?”

उन्होंने फिल्म समीक्षकों के एक्स पोस्ट भी शेयर किए, जिन्होंने 9 जुलाई को मुंबई में प्रेस स्क्रीनिंग के बाद फिल्म की प्रशंसा की थी.

फिल्म ने दुनिया भर से कमाए थे 1800 करोड़

एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ में अभिनेता प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार थे. फिल्म 10 जुलाई 2015 को रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी.

निर्माता शोबू ने कुछ दिनों पहले घोषणा की थी, “इस खास दिन पर मुझे बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हम इस साल अक्टूबर में बाहुबली को भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फिर से रिलीज करने की योजना बना रहे हैं. यह फिल्म सिर्फ फिर से रिलीज नहीं होगी, बल्कि हमारे प्रशंसकों के लिए जश्न मनाने का साल होगा. पुरानी यादें, नए खुलासे और कुछ बेहतरीन आश्चर्यों की उम्मीद करें. बने रहें!”

‘बाहुबली 2’ 2017 में दुनिया भर में 9,000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई थी. करीब 250 करोड़ रुपए के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 1,800 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की, जिससे यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दुसरी भारतीय फिल्म बन गई.


ये भी पढ़ें: कन्हैयालाल हत्या पर आधारित फिल्म उदयपुर फाइल्स कन्हैया लाल टेलर मर्डर की रिलीज पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital