Bharat Express DD Free Dish

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के ट्रेलर लॉन्च पर रो पड़े सनी देओल, पापा धर्मेंद्र को याद कर हुए इमोशनल

मुंबई में फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान निर्देशक राजकुमार संतोषी द्वारा धर्मेंद्र को याद किए जाने पर सनी देओल भावुक हो गए. आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसे सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है.

Bantwara 1947, Sunny Deol, Bollywood

Bantwara 1947 Trailer Launch: मुंबई में फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक बेहद इमोशनल माहौल देखने को मिला जब मंच पर ही एक्टर सनी देओल की आंखें नम हो गईं. फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी ने जब लीजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र को याद किया तो सनी अपने आंसू रोक नहीं पाए. संतोषी ने बताया कि धर्मेंद्र जी ने इस फिल्म को देखा था और जाते-जाते कह गए थे कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित होगी. इस ग्रैंड इवेंट में शबाना आजमी, सनी देओल, करण देओल समेत पूरी स्टारकास्ट एक साथ नजर आई.

देओल परिवार के साथ बॉन्डिंग पर हंस पड़े सब

शबाना आजमी ने देओल परिवार के साथ अपने काम के अनुभव को लेकर हल्के-फुल्के अंदाज में बात की. उन्होंने मजाक करते हुए कहा, “मेरी पिछली फिल्म धर्मेंद्र जी के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ थी. अब यह फिल्म उनके बेटे सनी और पोते करण के साथ आ रही है. इसके बाद मैं अभय देओल के साथ भी काम कर सकती हूं. अब आप लोग बॉबी से कहिए कि वे भी मेरे साथ काम करने के लिए तैयार हो जाएं!” उनकी इस बात पर पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा.

मां और बेटे के रिश्ते पर आधारित है फिल्म

सनी देओल इस इवेंट के दौरान काफी भावुक नजर आए. उन्होंने बताया कि यह फिल्म मां और बेटे के अटूट रिश्ते की खूबसूरती को पर्दे पर उतारती है. फिल्म देखने के बाद हर दर्शक अपनी मां से और ज्यादा जुड़ाव महसूस करेगा. कुछ दिनों पहले ही सनी ने अपनी मां प्रकाश कौर के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर कर इस फिल्म को दुनिया की हर मां के महान त्याग को समर्पित किया था.

ये भी पढ़ें- सलमान खान ने बढ़ाया मदद का हाथ, असम बाढ़ पीड़ितों को भेजा खाना-पानी-दवा

14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म इसी साल 14 अगस्त यानी पार्टीशन डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. खास बात यह है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने बिना एक भी सीन या डायलॉग काटे इस फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट दे दिया है. सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के हरी झंडी मिलने पर खुशी जताते हुए सनी देओल ने फैंस से अपील की है कि वे परिवार के साथ इस इमोशनल और ऐतिहासिक कहानी को देखने जरूर जाएं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read