Bharat Express DD Free Dish

बंगाल में ‘खेला’ और सोशल मीडिया पर ‘मेला’! अक्षय खन्ना की ‘वॉक’ से लेकर अनंत सिंह के ‘स्वैग’ तक…देखें कैसे लिए जा रहे हैं मजे!

चुनावी नतीजों के साथ सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, यूजर्स ने नेताओं और फिल्मों के जरिए जमकर लिए मजे. बीजेपी की बढ़त और विपक्ष की हालत पर वायरल हुए फनी ट्रेंड्स ने डिजिटल माहौल को बना दिया ‘एंटरटेनमेंट शो’…

bengal election latest news: आज 4 मई को जब 5 राज्यों के चुनावी नतीजे एक-एक करके सामने आ रहे हैं, तो असली मुकाबला सिर्फ टीवी स्क्रीन पर नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर चल( Bengal Election Memes) रहा है. जैसे-जैसे रुझानों में बीजेपी 151 सीटों के साथ बंगाल में बहुमत का आंकड़ा पार करती दिख रही है और थलपति विजय की TVK तमिलनाडु में सुनामी ला रही है, वैसे-वैसे मीमर्स ने मोर्चा संभाल लिया है. आलम यह है कि लोग नतीजों से ज्यादा मीम्स देखकर मजे ले रहे हैं.

अक्षय खन्ना की ‘रॉयल वॉक’ वाला मीम (Bengal Election Memes)

सोशल मीडिया पर इस समय फिल्म ‘हलचल’ और ‘धुरंधर’ के अक्षय खन्ना की वह मशहूर वॉक वाली क्लिप वायरल हो रही है. यूजर्स इसे शेयर करते हुए लिख रहे  कि जब 11 बजते-बजते बीजेपी 150 पार कर जाए, तो सपोर्टर्स का स्वैग ऐसा ही होता है. भगवा गमछा पहने अक्षय खन्ना को बीजेपी के रूप में दिखाकर टीएमसी समर्थकों को चिढ़ाया जा रहा है.

 

‘इ सब हम मानबे नहीं करते हैं’- अनंत सिंह का जलवा

रुझानों (bengal election Update) में पिछड़ रहे कांग्रेस और डीएमके समर्थकों के लिए बाहुबली अनंत सिंह का मीम सुपर हिट हो गया है. जैसे ही एंकर बताते हैं कि बीजेपी बंगाल और असम में लीड कर रही है, मीमर्स तुरंत अनंत सिंह की फोटो चिपका देते हैं जिस पर लिखा होता है. इ सब हम मानबे नहीं करते हैं.” यानी हार सामने देखकर भी हार न मानने वाले एटीट्यूड पर जमकर ठहाके लग रहे हैं.

 

‘कांग्रेस’ का अपना ही स्वैग: हमें क्या, हम तो साइड में हैं!

हर राज्य में पिछड़ती जा रही कांग्रेस पर भी मीमर्स ने कोई रहम नहीं दिखाया है. एक वायरल मीम (Bengal Election Memes) में दिखाया गया है कि पूरा देश टीवी से चिपका है और कांग्रेस साइड में बैठकर आराम से चाय पी रही है, जिस पर कैप्शन है कि “रिजल्ट से अपना क्या लेना-देना, हम तो अपनी अलग ही दुनिया में मस्त हैं. लोग कह रहे हैं कि कांग्रेस ने हार को इतने करीब से देख लिया है कि अब उन्हें फर्क ही नहीं पड़ता.

बंगाल में ‘दीदी’ की टेंशन और मीमर्स का टॉर्चर

बंगाल में जैसे ही टीएमसी 126 पर अटकी और बीजेपी 151 पर पहुँची, सोशल मीडिया पर ‘मोय-मोय’ वाले मीम्स की बाढ़ आ गई. अक्षय कुमार की फिल्म ‘हेरा-फेरी’ के डायलॉग्स कि बाबू भैया, “ये तो गड़बड़ है” से लेकर “अरे बाबा! 200 पार हो जाएगा क्या?” तक, हर तरफ दीदी की टेंशन को कॉमेडी के तड़के के साथ परोसा जा रहा है.

अभी के ताजा रुझान (1:00 PM):(bengal election Update)

पश्चिम बंगाल (279/294): बीजेपी – 151, टीएमसी – 126

असम (126/126): बीजेपी – 98, कांग्रेस – 26

तमिलनाडु (234): TVK – 106 (सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी)

केरल (140): UDF – 98

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read