मनोरंजन

Besharam Rang: ‘भगवा बिकिनी पहनाकर हीरोइन को नचाते हो और फिर…’- पठान के गाने पर फिर भड़के मुकेश खन्ना

Besharam Rang : बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का गाना ‘बेशर्म रंग’ (Besharam Rang) जब से रिलीज हुआ है. तब से विवादों में बना हुआ है. इस गाने में दीपिका पादुकोण के बिकिनी के कलर को लेकर कहा जा रहा है कि इससे हिंदू धर्म की भावनाएं आहत हुई हैं और तमाम हिंदू संगठनों और राजनेताओं ने इस गाने का विरोध किया है. अब वेटरन एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने शाहरुख खान की फिल्म पठान के गाने ‘बेशर्म रंग’ को लेकर एक वीडियो शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखा है.

मुकेश खन्ना ने एक वीडियो शेयर किया

दरअसल मुकेश खन्ना अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने कहा, ‘हिंदी फिल्मों में बार-बार भगवान का मजाक उड़ाया जा रहा है.पहले पीके फिर काली, लक्ष्मी, आदिपुरुष और अब पठान में हिंदू धर्म का अपमान किया जा रहा है. पठान के गाने बेशर्म रंग में अश्लीलता की सारी हद पार कर दी गई है. हीरोइन को भगवा बिकिनी में डांस करते हुए दिखाया गया है. क्या ये कंट्रोवर्सी करने का तरीका है. लोग समझते हैं कि कंट्रोवर्सी होगी तो इस पर चर्चा करेंगे और पब्लिसिटी मिल जाएगी फिर लोग फिल्म देखने जाएंगे. इनकी यही मंशा है मैं जानता हूं. सभी ने हिंदू धर्म को सॉफ्ट टारगेट बना रखा है. गाने बेशर्म रंग को लेकर फिल्म पठान बायकॉट करने की बात कर रहे और मैं इसका समर्थन करता हूं. इसका बायकॉट होना ही चाहिए. सेंसर बोर्ड को ज्यादा जागरूक होना चाहिए. अगर सेंसर बोर्ड को हिंदू धर्म का ज्ञान नहीं तो उन्हें हटाने की जरूरत है. गाने बेशर्म रंग में भगवा बिकिनी वाली ड्रेस बदलनी चाहिए. ताकि आगे कोई भी प्रोड्यूसर ऐसी गलती नहीं करे. जब इन्हें नुकसान होगा तब समझ में आएगा.

ये भी पढ़ें- Pathaan Trailer: ‘पठान’ के वायरल ट्रेलर ने लगाई आग, फैन्स बोले- और इंतजार नहीं कर सकते

मुकेश खन्ना ने शेयर किया ये पोस्ट

बता दें कि मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट भी शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ‘जोगिया कलर की बिकिनी पहना कर हीरोइन को नचाते हो! यही नहीं जूम करके लोगों को दिखाते हो, देखो देखो ये बिकिनी जोगिया रंग की! इतनी अभद्रता और अश्लीलता! और तो और गाने के बोल बोल बोल कर बेशर्म रंग कह कह कर जोगिया रंग का घुमा फिरा नचा कर इस तरह से अश्लील अपमान! इतना दुस्साहस! क्या फिर भी आशा रखते हो कि इस अपने रंग को पवित्र मानने वाले हिंदू इसके खिलाफ खड़े नहीं होंगे? अवश्य खड़े होंगे और खड़े हो भी रहे हैं. अब इस बेशर्म गाने और इस फिल्म को ऊपर वाला ही बचाये!’

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

18 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

32 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

1 hour ago