Categories: मनोरंजन

Pawan Singh Video: लखनऊ की सड़कों पर ट्रैक्टर चलाते नजर आए पावर स्टार पवन सिंह, इस फिल्म के सेट से लीक हुआ वीडियो, देखिए

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह इन दिनों नई फिल्म की शुटिंग में बिजी है. वहीं आज लखनऊ की सड़क पर वह ट्रैक्टर चलाते नजर आए, जिसका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में पवन सिंह तेजी से ट्रैक्टर चलाते नजर आ रहे हैं. इस दौरान ट्रैक्टर में एक लड़की और एक बुजुर्ग शख्स भी नजर आ रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच खास बात ये है कि पवन सिंह अपने कूल अंदाज में ट्रैक्टर चला रहे हैं.

‘सूर्यवंशम’ की शूटिंग कर रहे हैं पवन सिंह

दरअसल पवन सिंह इन दिनों लखनऊ में अपनी आने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशम’ (sooryavansham bhojpuri) की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म में पवन देहाती लुक में नजर आ रहे हैं और उन्हें पहले कभी ऐसे लुक में नहीं देखा गया है. ट्रैक्टर चलाते हुए उनका वायरल वीडियो उनकी फिल्म के सेट का है, जिसमें उनके साथ कुछ साथी कलाकार भी नजर आ रहे हैं. पवन के इस वायरल वीडियो की पड़ताल करने पर पता चला कि यह उनकी फिल्म सूर्यवंशम का सीक्वेंस है, जो आजकल बन रही आधुनिक भोजपुरी फिल्म से अलग है. इसमें गांव की सभ्यता और संस्कृति के साथ-साथ आज के ग्रामीण परिवेश की जीवनशैली कैसी है, ये दिखाया जाएगा. इस फिल्म में गांव की वास्तविक स्थिति को दर्शाया गया है.

पवन सिंह के साथ नई एक्ट्रेस आस्था सिंह कर रही हैं डेब्यू

बता दें पवन सिंह की इस फिल्म का निर्माण निशांत उज्जवल कर रहे हैं. इस फिल्म के निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं, जो अब तक भोजपुरी की कई स्तरीय फिल्में बना चुके हैं. ऐसे में भोजपुरी सिने प्रेमियों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें होंगी. फिल्म में पवन सिंह के साथ नई एक्ट्रेस आस्था सिंह डेब्यू कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- RRR 2: एसएस राजामौली नहीं करेंगे सीक्वल का निर्देशन, हॉलीवुड के निर्माताओं के संग मिलाएंगे हाथ, जानिए क्या है वजह

इसके अलावा पवन सिंह के सुपरहिट एल्बमों के संगीतकार प्रियांशु सिंह के भी दो-तीन गाने होंगे, जो दर्शकों के लिए नये फ्लेवर के गाने लाएंगे. फिल्म के संगीतकार खुद रजनीश मिश्रा हैं और फिल्म के कैमरामैन देवेन्द्र तिवारी हैं. इस फिल्म में दिग्गज कलाकारों की एक लंबी लिस्ट है. यह फिल्म इस साल के अंत तक या दिवाली पर रिलीज होगी. कहा जा रहा है कि ये फिल्म इतनी शानदार होने वाली है कि रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे.

Dimple Yadav

Recent Posts

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

2 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

3 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

3 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

4 hours ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

5 hours ago