Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भोजपुरी सिनेमा में लौटेगी परिवार और मिट्टी की खुशबू, राधेश्याम राय की ‘कवन कसूर’ की दिल्ली में हुई स्पेशल स्क्रीनिंग

भोजपुरी सिनेमा में साफ-सुथरी फिल्मों का इंतजार खत्म होने वाला है. मशहूर निर्देशक राधेश्याम राय की आगामी फिल्म ‘कवन कसूर’ की दिल्ली के फिल्म डिवीजन ऑडिटोरियम में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई. बनारस की मिट्टी और पारिवारिक ड्रामे से सजी इस फिल्म की समीक्षकों और मीडिया दिग्गजों ने जमकर तारीफ की है.

Kawan Kasoor, Bhojpuri

Kawan Kasoor: भोजपुरी सिनेमा में पिछले कुछ समय से साफ-सुथरी और पूरे परिवार के साथ बैठकर देखने वाली फिल्मों की कमी खल रही थी. लेकिन अब ऐसी फिल्मों का इंतजार करने वाले दर्शकों के लिए एक बेहद शानदार खबर आई है. लेखक और निर्देशक राधेश्याम राय की नई भोजपुरी फिल्म ‘कवन कसूर’ इन दिनों फिल्म गलियारों में खूब सुर्खियां बटोर रही है. हाल ही में दिल्ली के महादेव रोड पर स्थित फिल्म डिवीजन ऑडिटोरियम में इस फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई जिसे देखने के बाद हर कोई फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहा है. इस खास स्क्रीनिंग में पहुंचे मीडिया जगत के दिग्गजों और बुद्धिजीवियों ने इसे भोजपुरी सिनेमा के लिए एक मील का पत्थर बताया है.

सामाजिक सरोकार की कहानी

आजकल की चकाचौंध और लाउड म्यूजिक से दूर ‘कवन कसूर’ भोजपुरी सिनेमा को उसकी असली पहचान यानी मिट्टी की खुशबू और पारिवारिक मूल्यों की तरफ वापस ले जाती है. फिल्म की सबसे बड़ी USP इसकी बेहद संवेदनशील और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कहानी को माना जा रहा है.

बनारस की मिट्टी में रचे-बसे राधेश्याम राय ने अपनी जमीनी समझ और क्षेत्रीय संस्कृति को पर्दे पर इस तरह उतारा है कि कहानी पूरी तरह जीवंत हो उठती है. यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा की पुरानी घिसी-पिटी शैली से हटकर एक बिल्कुल नया और ताजा दृष्टिकोण सामने रखती है.

ये भी पढ़ें- आखिर क्यों वायरल हो रही है दिलजीत दोसांझ की मॉर्निंग रूटीन? जानिए फिटनेस और एनर्जी का सीक्रेट

स्क्रीनिंग में बंधे तारीफों के पुल

शनिवार को दिल्ली में हुई स्क्रीनिंग के बाद फिल्म को देखने आए दर्शकों और समीक्षकों का कहना है कि यह फिल्म भोजपुरी इंडस्ट्री की छवि को बदलने का काम करेगी. जिस तरह से फिल्म में पारिवारिक ड्रामे को संजोया गया है वह सीधे दर्शकों के दिलों को छू लेता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital