होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
हिंदी सिनेमा में पहली बार पब्लिक हॉलीडे का एलान (फोटो)
Bollywood: 26 जनवरी, 15 अगस्त, होली-दिवाली से लेकर तमाम सार्वजनिक छुट्टियां मनाना आखिर किसे पसंद नहीं होता! अक्सर नौकरीपेशा लोग इन पर अपना हक समझते हैं. हालांकि, कुछ पेशे ऐसे भी होते हैं, जहां सार्वजनिक छुट्टियों जैसी कोई चीज नहीं होती. अब तक हिंदी सिनेमा भी इस लिस्ट में शुमार रहा. जी हां, सिनेमा एक ऐसी दुनिया है जहां छुट्टी का कोई दिन तय नहीं माना जाता. हर दिन फिल्म की शूटिंग होती है. हर दिन स्क्रिप्ट लिखी जाती हैं, फिल्मों पर काम जारी रहता है. हालांकि, अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी पब्लिक हॉलीडे मनाए जाएंगे! हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार पब्लिक हॉलीडेज की घोषणा की गई है.
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज ने बाकायदा वर्ष 2023 की अनिवार्य छुट्टियों की सूची जारी की है. सालभर में कुल 12 छुट्टियों का एलान किया गया है. हर महीने सितारों को एक सार्वजनिक अवकाश मिलेगा. इनमें जनवरी के महीने में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की छुट्टी मिलेगी. वहीं, 18 फरवरी को महाशिवरात्रि की छुट्टी दी जाएगी. मार्च के महीने में होली की छुट्टी (8 मार्च) को रहेगी. 22 अप्रैल को रमजान ईद की छुट्टी रहेगी. 1 मई को मजदूर दिवस की छुट्टी, 29 जून को ईद की और 29 जुलाई को मोहर्रम की छुट्टी का एलान किया गया है.
अगस्त के महीने में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) की छुट्टी का एलान किया गया है. वहीं सितंबर में सितारों को गणेश चतुर्थी की छुट्टी मिलेगी. अक्टूबर में दशहरा, नवंबर में एक दिन की दिवाली की छुट्टी मिलेगी और आखिरी महीने दिसंबर में क्रिसमस डे की छुट्टी का एलान किया गया है.
बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में पहली बार किया गया सार्वजनिक छुट्टियों का एलान बेशक सराहनीय है. न सिर्फ फिल्मी सितारों को बल्कि, फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले तमाम कामगारों को भी इनका फायदा मिलेगा. देखना दिलचस्प होगा कि फिल्मी हस्तियां इस पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं.
Rahul Gandhi Supreme Court relief: आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी…
Anant Singh Horse Race: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी के मौके…
Trump Tariff Plan: ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत कई देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का…
CJP के सह-संयोजक सौरव दास को चेन्नई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने जन्मस्थान से जुड़ी…
Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में मोकामा और…
पंचांग के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था.…