Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

विवादों के बीच Kangana Ranaut को बड़ा झटका, ‘इमरजेंसी’ हुई पोस्टपोन, फिल्म को अब तक नहीं मिला सेंसर सर्टिफिकेट

कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर सुर्खियों में चल रही हैं. ये फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार थी. हालांकि, अब खबर है कि ये फिल्म अपने तय डेट पर रिलीज नहीं होगी.

Kangana Ranaut 'Emergency' postponed

कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' की रिलीज पोस्टपोन

Kangana Ranaut Emergency: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी लोकसभा से बीजेपी सांसद कंगना रनौत को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही कंगना रनौत की इंमरजेंसी लगातार विवादों में घिरी हुई है. पहले पंजाब से इस फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग हुई. इतनी ही नहीं फिल्म के चलते कई बार कंगना को जान से मारने की धमकी भी मिली.

उसके बाद ऐसी खबर आई कि फिल्म को रिलीज होने में बस कुछ दिन बचे हैं लेकिन अभी तक सेंसर बोर्ड की तरफ से इस फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं मिला है. इस बीच अब एक ओर खबर सामने आ रही है कि ये फिल्म पोस्टपोन हो गई है. अब अपने तय डेट पर ये फिल्म रिलीज नहीं होगी. हालांकि अभी तक कंगना की ओर से इस फिल्म को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

‘इमरजेंसी’ हुई पोस्टपोन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना की टीम के एक सूत्र ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी शेयर की है. उन्होंने X पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- इमरजेंसी पोस्टपोन हो चुकी है. कंगना उम्मीद कर रही हैं कि फिल्म को रिलीज की नई डेट्स मिलेंगी वो भी 10 दिन के अंदर. जिस दिन फिल्म रिलीज होगी वो डेट्स वैसे तो लॉक हो चुकी हैं. इसके पीछे की वजह पूछने पर उन्होंने कहा कि सेंसर इशू हुए हैं. साथ ही एक्ट्रेस को जान से मारने की भी धमकियां मिल रही है. सूत्र ने कंफर्म किया है कि कंगना चाहती हैं कि फिल्म अब जल्द से जल्द रिलीज हो.

फिल्म को अब तक नहीं मिला सेंसर सर्टिफिकेट

कंगना ने सोशल मीडिया पर 31 अगस्त 2024 को एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने सेंसर सर्टिफिकेशन से जुड़ी जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था, “कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं कि हमारी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया, हालांकि ये सच नहीं है. असल में हमारी फिल्म क्लियर हो गई थी, लेकिन उसकी सर्टिफिकेशन रोक ली गई है, क्योंकि बहुत ज्यादा धमकियां आ रही हैं जान से मार देने की. सेंसर वालों को भी बहुत ज्यादा धमकियां आ रही हैं.” ऐसे में सेंसर बोर्ड ने फिल्म को अब तक सर्टिफिकेट नहीं दिया.

ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को कहा गया था ‘चुड़ैल’, एक्ट्रेस ने अब दिया जवाब

सेंसर बोर्ड ने कोर्ट को क्या जानकारी दी थी?

कुछ समय पहले पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी, जिसके जरिए पंजाब में इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई. याचिका में ये कहा गया था कि इस फिल्म में सिखों को गलत तरीके से दिखाया गया है. हाल ही में कोर्ट में याचिका पर सुनवाई हुई थी. सुनवाई के दौरान सेंसर बोर्ड ने कोर्ट को ये जानकारी दी थी कि अभी फिल्म को रिलीज करने के लिए सर्टिफिकेट नहीं दिया गया है.

2023 में रिलीज होने वाली थी इमरजेंसी

इमरजेंसी की रिलीज साल 2023 से टलती आ रही है. पहले ये फिल्म पिछले साल नवंबर में ही रिलीज होने वाली थी लेकिन फिर बाद में इस फिल्म को जून 2024 के लिए आगे बढ़ा दिया गया था. हालांकि इस समय कंगना लोकसभा चुनाव में व्यस्त थीं. इसलिए उस समय भी ये फिल्म रिलीज नहीं हो पाई थी. वहीं इस बार भी फिल्म की रिलीज को लेकर मामला फंस रहा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म सिनेमाघरों में कब रिलीज होती है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital