होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
इंडिगो की फ्लाइट (फाइल फोटो)
Indigo Flight: देश में फ्लाइट के अंदर महिलाओं से छेड़छाड़ और बदसलूकी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. बीते दिनों में कई ऐसी घटनाएं सामने आईं हैं. जिनकी वजह से एयरलाइंस कंपनियों को शर्मंदिगी उठानी पड़ रही है. पिछले महीने एयर इंडिया और फिर गो फर्स्ट एयर की फ्लाइट में महिलाओं से बदसलूकी के मामले सामने आए. अब इंडिगो फ्लाइट में शराब के नशे में तीन यात्रियों पर हंगामा करने का आरोप लगा है. जिसका विरोध एयर होस्टेस (Air Hostess) ने किया तो उसके के साथ भी नशे में धुत लोगों ने बदसलूकी और छेड़खानी की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने पायलेट के साथ भी मारपीट की है.
इंडिगो की यह फ्लाइट दिल्ली से पटना आ रही थी. एयरपोर्ट पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एयरपोर्ट पर तैनात एसएचओ (SHO) रॉबर्ट पीटर ने नशे में धुत दो यात्रियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. उन्होंने कहा है कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा. इससे पहले भी एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला से बदसलूकी करने वाला शख्स नशे में था.
पायलेट की शिकायत के मुताबिक, ”तीनों युवकों ने फ्लाइट में बैठते ही हंगामा शुरू कर दिया था. एयर होस्टेस ने शोर न करने को कहा तो बहस करने लगे. तीनों बिहार के रहने वाले हैं. इनके नाम रोहित कुमार, नितिन कुमार और तीसरे का नाम पिंटू कुमार है. पूरी तरह से नशे में धुत थे”. इनकी लोगों की वजह से फ्लाइट में सवार दूसरे पैसेंजर्स को भी काफी परेशानी हुई. इन्होंने कई बार पायलट से शिकायत भी की.
इस मामले में इंडिगो के अधिकारियों ने पुलिस से लिखित शिकायत की है. उनसे एयरपोर्ट थाने की पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि फ्लाइट दिल्ली से बिहार के लिए उड़ान भरी तो आरोपियों ने अचानक ही हंगामा करना शुरू कर दिया. जिसके बाद तीनों आरोपियों को एयरपोर्ट अथॉरिटी और CISF ने एयरपोर्ट के बाहर निकलने के पहले ही रोक लिया. हालांकि, एक आरोपी मौका देखकर फरार हो गया. जिसकी तालाश की जा रही है. खबरों के मुताबिक, तीनों आरोपियों ने खुद को एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े होने का दावा किया था.
ये भी पढ़ें- कानपुर में ठंड का कहर, 24 घंटे के अंदर 14 मौतें, 7 दिन में हार्ट अटैक से 98 लोगों की गई जान
बता दें कि हाल ही में 5 जनवरी को गोवा-मुंबई फ्लाइट में क्रू मेंबर के साथ बदतमीजी का मामला सामने आया था. दो विदेशी नागरिकों ने क्रू मेंबर के साथ इस घटना को अंजाम दिया था. दोनों को गोवा में ही (उड़ान भरने से पहले) उतारकर सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया था. एयरलाइन ने मामले की सूचना डीजीसीए को दी थी.
दिव्य प्रेम सेवा मिशन के तत्वावधान में 22 से 28 अक्टूबर 2026 तक गाजियाबाद के…
विजयदशमी हमें सत्य की असत्य पर जीत का संदेश देती है, लेकिन डिजिटल युग में…
Yogi Adityanath AI video: अखिलेश यादव के कार्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ का AI डांस…
अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…
Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…