Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bigg Boss 17: बिग बॉस के शो में ‘दिल’, ‘दिमाग’ और ‘दम’ के साथ दिखेंगे कई बड़े बदलाव

Bigg Boss 17: सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस के एक और नए सीजन के साथ टेलीविजन पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस बार 17वें सीजन में दिखने वाले इस खास घर से भी पर्दा उठ चुका है.

Bigg Boss 17: सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस के एक और नए सीजन के साथ टेलीविजन पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस बार 17वें सीजन में दिखने वाले इस खास घर से भी पर्दा उठ चुका है. बता दें कि इस बार का घर कई मायनों में खास और सबसे अलग है. घर को इस बार यूरोप आर्किटेक्चर को लेकर बनाया गया है. इस बार का सीजन हमेशा से ज्यादा दिलचस्प होने वाला है, साथ ही इस बार की थीम दिल, दिमाग और दम है, जो यह फैंटेसीलैंड को पूरी तरह से सार्थक करता नजर आने वाला है. इस घर को आर्ट डायरेक्टर ओमंग कुमार और वनिता गरुड़ ने डिजाइन किया है. तो चलिए आपको घर की झलक दिखाते हैं-

इस बार का बिग बॉस 17 सबसे अलग

इस बार का BB House भी इसी टैगलाइन के मुताबिक बनाया गया है. शो की धमाकेदार शुरुआत कर बिग बॉस ने खुद इस अपने घर की सैर कराई है.जिसमें उन्होंने बताया है कि इस बार कंटेस्टेंट्स के लिए तीन घर बनाए गए हैं, जिन्हें दिल, दिमाग और दम का नाम दिया गया है.इन घरों को अलग-अलग तरीके से डिजाइन भी किया गया है और सभी की थीम भी बिल्कुल अलग है. साथ ही बिग बॉस के बाथरूम को लाल रंग का बनाया गया है.

एंट्री गेट

इस बार बिग बॉस के मेन गेट से एंट्री सबसे रॉयल दिख रही है. वहीं गार्डन एरिया का सबसे खूबसूरत है, जहां बैठने की अच्छी व्यवस्था है. इस एरिया को अलग-अलग आर्ट फैक्ट्स से सजाया गया है. जाइरोस्कोप के आकार की एक बड़ा आंख पूल के ऊपर लटकी हुई है, जो शो के यूनिवर्स और लेगेंसी का रिप्रेजेंट करती है.

 कुकिंग एरिया

यह देसी रसोई देखने में बहुत खूबसूरत है जो कि प्रतियोगियों की भूख के साथ-साथ मनोरंजन की भी भूख को शांत करेगी. इस खूबसूरत से किचन एरिया को हरे-भरे पौधों से सजाया गया है, साथ ही बीच में बड़ी सी मेज लगी हुई है, जहां खाना बनाया जाएगा.

इस बार का बेडरूम सबसे अलग

बिग बॉस के घर का एक ऐसा एरिया है जो रोमियो और जुलियट से प्रेरित है. इस घर में आलीशान बाथरूम के अलावा, मेडिटेशन रूम, थेरेपी रूम और सोफे की भी व्यवस्था है. इस बार उन्होंने घर से डाइनिंग टेबल हटा दी है. बिग बॉस के घर के दूसरे सेक्शन को लकड़ी से डिजाइन किया गया है, जो किसी थिंकर का चैंबर नजर आता है.

‘बिग बॉस 17’ को टीवी के अलावा इसे ओटीटी पर भी देखा जा सकता है. पहले जहां ‘वूट’ पर ये स्ट्रीम होता था. वहीं, अब ये शो ‘जियो सिनेमा’ रिलीज किया जाएगा. इसे नॉर्मल डेज में यानी सोमवार से शुक्रवार को राज 10 बजे देख पाएंगे. वहीं, वीकेंड्स पर शनिवार और रविवार रात 9 बजे इसका प्रसारण किया जाएगा. अब सवाल है कि इसमें आ कौन-कौन रहा है, आइए वो भी जान लीजिए.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital