Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bigg Boss 17: घर में एंट्री करते ही Isha-Abhishek ने मचाया बवाल, पहले दिन अंकिता लोखंडे के पति को लगी फटकार

Bigg Boss 17: सलमान खान सलमान के शो का ग्रैंड प्रीमियर रविवार को हुआ और बिग बॉस के घर के अंदर करीब 17 कंटेस्टेट्स ने एंट्री ली। नए सीजन और नए सदस्यों के साथ अब शो से जुड़ा पहले दिन का प्रोमो सामने आया है, ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार जबरदस्त लड़ते हुए नजर आ रहे हैं.

Bigg Boss 17: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17  शुरू हो चुका है. सलमान के शो का ग्रैंड प्रीमियर रविवार को हुआ और बिग बॉस के घर के अंदर करीब 17 कंटेस्टेट्स ने एंट्री ली। नए सीजन और नए सदस्यों के साथ अब शो से जुड़ा पहले दिन का प्रोमो सामने आया है, ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार जबरदस्त लड़ते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों एक-दूसरे पर गंदे आरोप लगा रहे हैं। उनके साथ दूसरे प्रतिभागी भी नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी और अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन को बिग बॉस फटकार लगाते दिख रहे हैं। सिर्फ यही नहीं, हाउस नंबर 3 यानी ‘दम’ के मेंबर यूट्यूबर अरुण श्रीकांत माशेट्टी की अभिषेक से भिड़ंत हो गई, बात हाथापाई तक पहुंच गई

पहले दिन आरोप लगाते नजर आएं ईशा-अभिषेक

सलमान खान के शो बिग बॉस 17 का पहले दिन का प्रोमो का सामने आया है। प्रोमो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय एक-दूसरे आरोप लगाते पीछे नहीं हट रहे हैं। वैसे, आपको बता दें कि जब दोनों की घर में एंट्री हुई थी तब भी दोनों होस्ट सलमान खान के सामने ही लड़ने लगे थे।

‘दिल’, ‘दिमाग’ और ‘दम’ में कौन सा सदस्य, जानें

आपको बता दें कि ‘बिग बॉस’ ने घर के अंदर तीन मकान बना दिए हैं। मकान नंबर वन ‘दिल’ है, मकान नंबर 2 ‘दिमाग’ और मकान नंबर 3 ‘दम’ है। ‘दिल’ वाले मकान में ईशा मालवीय, मनारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट हैं। ‘दिमाग’ में अरुण श्रीकांत माशेट्टी, जिगना वोरा, सोनिया बंसल, सना रईस खान, नाविद सोले और अनुराग डोभाल: The UK07 Rider हैं। ‘दम’ में मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, सनी ‘तहलका’, रिंकू धवन और फिरोजा खान उर्फ खानजादी हैं। इस सीजन में कुल 17 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है।

‘बिग बॉस 17’ का कंटेस्टेंट

‘बिग बॉस सीजन 17’ में आने वालों की लिस्ट थोड़ी लंबी है। कपल वर्सेज सिंगल के कॉन्सेप्ट पर आ रहे इस शो में आपको कई नामी चेहरे दिखाई देंगे। कपल की लिस्ट में अंकिता लोखंड़े-विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट और ईशा मालवीय-अभिषेक कुमार नजर आएंगे। वहीं, सिंगल की लिस्ट में मुनव्वर फारूकी, सोनिया बंसल, अनुराग दोभल, मन्नार चोपड़ा, जिग्ना वोरा, फिरोजा खान, रिंकू धवन, अरुण श्रीकांत, नवीद सोले, सना रईस खान, सनी आर्या नजर आएंगे।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital