Bigg Boss 19 Controversy: बिग बॉस सीजन 19 पूरी तरह फिनाले मोड में है, दर्शकों को ये जाने का बेसब्री से इंतेजार है कि कौन इस सीजन का विनर होने वाला है. 7 दिसंबर को होने वाले ग्रैंड फिनाले से पहले घर का माहौल भावनाओं से भरा रहा, तो वहीं घर के बाहर बहस और विवादों का पारा हाई है.
शो की लाइव फीड बंद हो चुकी है, इसलिए दर्शक अब पूरी तरह ऑन-एयर एपिसोड्स पर ही ध्यान दे रहे हैं. ताजा एपिसोड में सबसे बड़ी हाइलाइट रही टॉप-5 कंटेस्टेंट्स की जर्नी वीडियो, जिसका इंतजार घरवालों और फैंस को लंबे समय से था. अब वीडियो आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस छिड़ गई है.
जर्नी वीडियो से छिड़ा विवाद
प्रोमो में बताया गया कि हर कंटेस्टेंट की जर्नी बिग बॉस ने अलग-अलग समय में दिखाई है. गौरव खन्ना को पूरे 1 मिनट का वीडियो मिला है, जबकि तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और अमाल मलिक की जर्नी 50–55 सेकेंड की रही. लेकिन असली विवाद तब शुरू हुआ जब प्रणित की जर्नी वीडियो सिर्फ 49 सेकेंड की दिखाई गई. सोशल मीडिया पर फैंस भड़क उठे और #JusticeForPranit तेजी से ट्रेंड करने लगा.
View this post on Instagram
फैंस का गुस्सा
जर्नी वीडियो की टाइमिंग सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने मेकर्स पर भेदभाव का आरोप लगाया. कई दर्शकों ने सवाल उठाया कि प्रणित पूरे सीजन में चर्चाओं में रहे हैं, फिर उनकी जर्नी को केवल 49 सेकेंड में दिखाना क्यों? वहीं गौरव को पूरे 1 मिनट का समय मिला. फैंस ने कमेंट किया कि इतनी मेहनत और कंटेंट देने के बाद भी इतनी छोटी जर्नी दिखाना बिल्कुल उचित नहीं है.
ये भी पढ़ें- राज–सिमरन का स्टैच्यू अब लंदन में, DDLJ के 30 साल पूरे होने पर शाहरुख–काजोल ने दिया खास पोज, वायरल हुईं तस्वीरें
घर के अंदर की हल्की-फुल्की हंसी
एपिसोड की शुरुआत में तान्या अपने नए प्लांट की चर्चा कर रही थीं. इस बीच प्रणित ने मजाक में कहा कि नाश्ता करते-करते तान्या ने 40 फैक्ट्रियां खोल ली होंगी. सभी हंस पड़े. बाद में किचन में फरहाना ने काम के बीच प्रणित से माफी मांगी, जिस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि “अरे! इन्हें सॉरी बोलना भी आता है?” फिर उनकी पतली और जली रोटी देखकर मजाक करते हुए कहा कि शायद वह जेल में किचन वर्क के लिए ऑडिशन दे रही हैं.
वीडियो देखकर आया घर का रिएक्शन
बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को लिविंग एरिया में बुलाकर जर्नी वीडियो दिखाने का ऐलान किया. घरवालों ने इसे मजाकिया अंदाज में ‘बिलो द बेल्ट’ बताया. प्रणित ने तंज कसते हुए कहा कि “अगर एक्ट्रेस वाली सारी लड़ाइयां और ड्रामा हटा दो, तो बस रील वीडियो ही बचेगा.” इस पर घर में ठहाकों की बारिश हो गई.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

