Bigg Boss 19 Double Eviction: ‘बिग बॉस 19’ का हर एपिसोड अब पहले से ज्यादा धमाकेदार होता जा रहा है. जैसे-जैसे शो अपने मिड-सीजन की तरफ बढ़ रहा है, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स के बीच टकराव और ट्विस्ट भी तेज़ होते दिख रहे हैं.
इस हफ्ते का वीकेंड का वार तो वाकई हर किसी के लिए शॉकिंग साबित होने वाला है, क्योंकि इस बार सलमान खान डबल एविक्शन का एलान करने वाले हैं!
अमाल मलिक बने नए कैप्टन
घर में इस वक्त कई बड़ी हलचलें हो चुकी हैं. पहले तो अमाल मलिक नए कैप्टन बनकर सब पर अपनी पकड़ मजबूत कर चुके हैं, वहीं प्रणित मोरे की धमाकेदार वापसी ने घर का माहौल पूरी तरह बदल दिया है. प्रणित के एंट्री लेते ही घरवाले झूम उठे सबने उनका जोरदार स्वागत किया और माहौल में फिर से एक हल्की मुस्कान लौट आई.
सलमान खान का गुस्सा और फरहाना-नीलम की क्लास
मेकर्स ने जो नया प्रोमो जारी किया है, उसमें सलमान खान अपने उसी पुराने अंदाज में दिख रहे हैं. इस बार उनका निशाना फरहाना भट्ट और नीलम गिरी हैं. दरअसल, फरहाना ने हाल ही में गौरव खन्ना पर तंज कसा था कि “आपको कोई नहीं जानता.” बस, यही बात सलमान को खटक गई और उन्होंने वीकेंड का वार में फरहाना की जमकर क्लास लगा दी. नीलम गिरी को भी सलमान ने कई मुद्दों पर टोका, जिससे माहौल और गरमा गया.
ये भी पढ़ें- Katrina Kaif और Vicky Kaushal बने मम्मी-पापा, घर आया नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म
डबल एविक्शन से हिला घर
अब बात करते हैं उस खबर की जिसने सभी फैंस को चौंका दिया है. बिग बॉस के फैन पेज “बीबी तक” के मुताबिक, इस हफ्ते घर से सिर्फ एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट्स का सफर खत्म होने वाला है. बताया जा रहा है कि नीलम गिरी और अभिषेक बजाज दोनों का एविक्शन तय है.
नीलम के एलिमिनेशन की चर्चा तो पहले से ही थी, लेकिन अभिषेक बजाज का नाम सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. अभिषेक शुरुआत से ही गेम में एक्टिव थे और हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते थे. ऐसे में उनका बेघर होना घरवालों के लिए बड़ा झटका साबित होगा.
बता दें कि इस हफ्ते नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में अभिषेक बजाज, नीलम गिरी, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना और अशनूर कौर शामिल थे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



