‘Bigg Boss 19’ में इस हफ्ते दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है. वीकेंड का वार के बाद अब शो में एक बार फिर धमाकेदार ट्विस्ट आ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस कंटेस्टेंट की अचानक एग्जिट हुई थी, वो अब दोबारा घर में एंट्री करने वाले हैं.
ये वही खिलाड़ी हैं जिनकी गैरमौजूदगी से घर में जैसे रौनक ही खत्म हो गई थी. सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार उनकी वापसी की मांग कर रहे थे, और अब आखिरकार उनकी ख्वाहिश पूरी होने जा रही है.
फिर लौटेगा हंसी का तड़का
‘बिग बॉस’ से जुड़े एक फैन पेज की रिपोर्ट के मुताबिक, शो में इस बार घर के माहौल में फिर से हंसी और मस्ती का तड़का लगने वाला है क्योंकि यह कंटेस्टेंट न केवल वापसी कर रहे हैं बल्कि अपने स्पेशल कॉमेडी सेगमेंट के साथ भी नजर आने वाले हैं.
बताया जा रहा है कि शो में अब वे ‘द प्रणित मोरे शो’ नाम से एक मजेदार सेगमेंट होस्ट करेंगे, जिसमें घरवालों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक और हास्य का माहौल देखने को मिलेगा. हालांकि, अभी तक उनकी एंट्री एपिसोड में दिखाई नहीं गई है, लेकिन उम्मीद है कि आज या कल के एपिसोड में उनका भव्य रिटर्न देखने को मिलेगा.
तबीयत बिगड़ने की वजह से छोड़ा था घर
इस कंटेस्टेंट को बीते हफ्ते वीकेंड का वार के दौरान शो से बाहर जाना पड़ा था. उस वक्त सलमान खान ने खुद बताया था कि उन्हें एविक्ट नहीं किया जा रहा, बल्कि तबीयत ठीक न होने के कारण मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए बाहर भेजा जा रहा है.
सूत्रों के अनुसार, उन्हें डेंगू हो गया था और इलाज के लिए आराम जरूरी था. अब जब वो पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, तो शो में दोबारा एंट्री करने जा रहे हैं और फैंस कह रहे हैं, “अब घर में फिर मस्ती लौटेगी.”
ये भी पढ़ें- Anunay Sood Death: 32 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए Travel Influencer अनुनय सूद, फैंस में शोक की लहर
घर में नया कप्तान और नॉमिनेशन की लिस्ट
इस हफ्ते बिग बॉस हाउस में एक और दिलचस्प मोड़ आया है. कैप्टेंसी टास्क के बाद सिंगर अमाल मलिक को घर का नया कप्तान चुना गया है. वहीं, नॉमिनेशन की बात करें तो इस बार पांच कंटेस्टेंट्स का नाम खतरे में है गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, नीलम गिरी और फरहाना भट्ट.
मेकर्स ने जो प्रोमो जारी किया है, उसमें फरहाना और गौरव के बीच जोरदार बहस देखने को मिली है, जिससे आने वाला एपिसोड और भी ड्रामेटिक लग रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




