Bharat Express DD Free Dish

Bigg Boss 19 Nomination:सलमान खान के रियलिटी शो Bigg Boss 19 में इस हफ्ते बेघर होंगे ये 4 कंटेस्टेंट्स, जानिए कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?

Bigg Boss 19 Nomination: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में तीसरे हफ्ते की शुरुआत हो गई है. इसी के साथ घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ, जिसमें 4 सदस्य नॉमिनेट हुए हैं.

Bigg Boss 19 Nomination

Bigg Boss 19 Nomination: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 लगातार सुर्खियों में है. घर के अंदर हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है. खास बात ये है कि दो हफ्ते बीतने के बाद भी अभी तक किसी सदस्य का एलिमिनेशन नहीं हुआ है. वहीं, वीकेंड का वार में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हो चुकी है. अब घर में 16 नहीं बल्कि 17 कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं. लेकिन इस हफ्ते चार कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए है. ऐसे में चलिए जानते हैं कौन है वो कंटेस्टेंट्स.

कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?

सलमान खाम के शो ‘बिग बॉस में इस हफ्ते चार कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं. इन नामों में नगमा मिराजकर, अवेज दरबार, नतालिया जानोसजेक, मृदुल तिवारी शामिल हैं.

नॉमिनेशन टास्क

आने वाले एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क दिखाया जाएगा. इसमें घरवालों को जोड़ी बनानी होगी, जिसमें एक लड़का और एक लड़की होंगे. टास्क के दौरान लड़का स्कूटर पर बैठकर हॉर्न बजाएगा, जबकि लड़की घर के अंदर घंटी बजाएगी. दोनों को मिलकर ठीक 19 मिनट गिनने होंगे. जो कपल सही समय के करीब होगा, वो सुरक्षित रहेगा. बाकी की जोड़ी नॉमिनेट हो जाएगी. इसी टास्क में नगमा-अवेज और मृदुल-नतालिया की जोड़ी हार गई और नॉमिनेट हो गई.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में नई Wild Card Entry! कौन है ये कंटेस्टेंट जिसने आते ही घरवालों पर कसे तंज?

इस बार तय है एलिमिनेशन

अब तक दो हफ्तों में कोई भी कंटेस्टेंट बाहर नहीं हुआ है. हाल ही में कुनिका सदानंद को कम वोट मिले थे, लेकिन उन्होंने अपनी स्पेशल पावर का इस्तेमाल करके खुद को बचा लिया. इस बार ऐसा नहीं होगा. आने वाले वीकेंड का वार में इन चार नॉमिनेटेड सदस्यों में से किसी एक का सफर जरूर खत्म होगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read