Bharat Express DD Free Dish

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल के भाई पर इन्फ्लूएंसर को जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस जांच शुरू

Bigg Boss 19 में नजर आ रहीं इन्फ्लूएंसर तान्या मित्तल फिर विवादों में. उनके भाई अमितेश पर इन्फ्लूएंसर विश्वम पंजवानी ने धमकी देने का आरोप लगाया. वायरल रील के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और जांच शुरू हो गई है.

Bigg Boss 19, Tanya Mittal, Amitesh Mittal, Entertainment

Bigg Boss 19: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में अपनी बोल्ड बातों और लक्जरी लाइफस्टाइल के दावों से सुर्खियां बटोर रही ग्वालियर की इन्फ्लूएंसर Tanya Mittal एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं. एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने उनके भाई पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है (Tanya Mittal Brother).

पूरा विवाद तान्या मित्तल के भाई अमितेश मित्तल से जुड़ा है. सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर विश्वम पंजवानी ने अमितेश पर आरोप लगाया है कि उन्होंने तान्या पर फनी रील बनाने के चलते उन्हें जान से मारने की धमकी दी. विश्वम ने माधौगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है, और पुलिस जांच में जुटी हुई है.

150 बॉडीगार्ड्स वाले दावे पर उठे सवाल

तान्या ने शो में दावा किया था कि उनके पास 150 बॉडीगार्ड हैं और घर 7-स्टार होटल जैसा आलीशान, 8 मंजिला इमारत है, जिसमें किचन में लिफ्ट आदि हैं. इन दावों के कारण कई यूट्यूबर्स और इन्फ्लूएंसर्स ने ‘रियलिटी चेक’ के लिए उनके घर पहुंचना शुरू कर दिया. विश्वम पंजवानी भी इन्हीं में से एक थे.

उन्होंने तान्या के पूर्व बॉडीगार्ड से बातचीत का वीडियो बनाकर रील अपलोड की, जिसमें 150 गार्ड्स के दावे पर सवाल उठाए गए. विश्वम का घर माधौगंज क्षेत्र में है, जहां वे रहते हैं.

ये भी पढ़ें- 60 करोड़ की धोखाधड़ी में फंसे राज कुंद्रा से 5 घंटे तक पूछताछ, शिल्पा शेट्टी से भी हो सकती है पूछताछ

वायरल रील के बाद धमकी भरे मैसेज

रिपोर्टस के अनुसार, रील वायरल होते ही अमितेश ने पहले व्हाट्सएप और फेसबुक पर धमकी भरे मैसेज भेजे. फिर, बॉडीगार्ड्स के साथ उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी. विश्वम ने वीडियो जारी कर कहा, “अगर मेरे साथ कुछ होता है, तो इसके जिम्मेदार अमितेश और तान्या होंगे. मैं डरा हुआ हूं.” शिकायत में अमितेश पर आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी) और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की गई है. विश्वम ने ब

ताया कि यह सब तान्या के दावों की ‘ट्रुथ चेक’ के लिए किया था, न कि मजाक के लिए.
माधौगंज थाने के सीएसपी किरण अहिरवार ने कहा, “शिकायत मिली है. हम जांच कर रहे हैं. अगर आरोप सही पाए गए, तो सख्त कार्रवाई होगी. दोनों पक्षों के बयान लिए जाएंगे.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read