Bharat Express DD Free Dish

Bigg Boss 20: पहले ही हफ्ते बेघर होने वाले हैं ये कंटेस्टेंट, इन 4 सितारों पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में शुरुआती दो दिनों के भीतर ही तगड़ा ड्रामा देखने को मिला है, जहाँ पहले हफ्ते के लिए चार कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हो चुके हैं.

Bigg Boss 20 nominations

Bigg Boss 20 में 4 सदस्य हुए नॉमिनेट

Bigg Boss 20: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘Bigg Boss 20’ जब से टीवी पर ऑन एयर हुआ है, तब से हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है. शो को शुरू हुए अभी सिर्फ दो ही दिन बीते हैं, लेकिन कंटेस्टेंट्स ने पहले दिन से ही घर में ऐसा बवाल काटा है कि दर्शक टीवी स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी कौन आगे है और कौन पीछे इसको लेकर बहस छिड़ चुकी है. शो में कई चेहरे ऐसे हैं जिन्होंने आते ही जनता के दिलों में अपनी जगह बना ली है, तो कुछ अभी भी घर के माहौल में ढलने की जद्दोजहद कर रहे हैं.

शुरुआती दिनों में ही भिड़ंत और तगड़ा ड्रामा

महज 48 घंटों के भीतर घर के अंदर जो घमासान देखने को मिला उसने साबित कर दिया कि यह सीजन काफी मसालेदार होने वाला है. अरिश्फा खान, माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच हुई तीखी नोकझोंक ने पहले ही दिन दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर दिया है. खासकर महज 23 साल की अरिश्फा खान जिस तरह से बेबाकी से खेल रही हैं, सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है. दर्शक उनके कॉन्फिडेंस को देखकर काफी इंप्रेस नजर आ रहे हैं.

चार कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट

शो के मेकर्स ने दर्शकों को एक और बड़ा झटका देते हुए पहले ही हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क भी करवा दिया है. पहले हफ्ते घर से बेघर होने के लिए जिन चार कंटेस्टेंट्स पर तलवार लटकी है, उनमें लव गिल, अरिश्फा खान, कनिका मान और उदिति सिंह का नाम शामिल है. हालांकि ट्विस्ट यह है कि इन सभी सितारों को दो ‘जीवनदान’ यानी स्पेशल पावर्स मिलेंगी, जिसकी मदद से एविक्शन की नौबत आने पर वे दोबारा गेम में वापसी कर सकते हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से किस्मत किसके साथ रहती है.

ये भी पढ़ें- सिर चढ़कर बोल रहा कालीन भैया और गुड्डू पंडित का जादू, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 5 दिनों में पार किया करोड़ों का आंकड़ा

आगे और मचेगा घमासान

शो का हाल ही में सामने आया नया प्रोमो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें मशहूर बॉक्सर मैरी कॉम और रीति तिवारी के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल रही है. 16 दमदार कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुए इस सीजन में आने वाले दिनों में और भी ज्यादा कलेश और हंगामे देखने को मिलने वाले हैं. चर्चा तो यह भी है कि जल्द ही शो में कुछ वाइल्ड कार्ड एंट्रीज भी दस्तक दे सकती हैं जो गेम का पूरा नक्शा बदलकर रख देंगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read