Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में फूटा भाईजान का गुस्सा! काजी तौकीर की लगी क्लास

‘बिग बॉस 20’ में हाल ही में आए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल को शो के सख्त नियम तोड़ने के कारण बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. वहीं, वीकेंड का वार में सलमान खान काजी तौकीर पर जमकर बरसते नजर आए.

Bigg Boss 20

वीकेंड का वार में फूटा सलमान खान का गुस्सा

Bigg Boss 20 का यह हफ्ता वाकई काफी हंगामेदार और चौंकाने वाला रहा है. शो में आए दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं, लेकिन इस बार जो कुछ हुआ, उसने दर्शकों के साथ-साथ खुद घरवाले भी हैरान रह गए. शो में हाल ही में दो नए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट्स टीवी एक्टर मनीष गोयल और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर नकुल धुल की धमाकेदार एंट्री हुई थी. फैंस को उम्मीद थी कि ये दोनों घर में आकर खेल में जान डालेंगे, लेकिन नकुल ने महज दो दिनों के भीतर ही ऐसा कांड कर दिया कि उन्हें बीच में ही बोरिया-बिस्तर समेटकर बाहर होना पड़ गया.

क्या था पूरा विवाद और कैसे हुई शुरुआत?

इस पूरे हंगामे की जड़ बने थे काजी तौकीर. हुआ यूं कि काजी ने मजाक-मजाक में स्काउट ओपी के कान में थूक दिया था. इसके बाद वह आराम से बैठकर बाकी घरवालों के साथ इस हरकत पर चर्चा कर रहे थे. पास ही बैठे नकुल धुल ने यह सब सुन लिया और तुरंत जाकर स्काउट को इसके बारे में बता दिया.

बात यहीं खत्म नहीं हुई. स्काउट ने जब आकर काजी से इस गंदी हरकत को लेकर सवाल किया, तो उनके साथ नकुल भी थे. इसी दौरान बात बढ़ी और कुशल तंवर यानी ‘गुल्लू’ भी बीच में आ गए. गुल्लू की किसी बात पर नकुल का पारा ऐसा सातवें आसमान पर चढ़ा कि उन्होंने आपा खो दिया और गुल्लू पर फिजिकली हमला बोल दिया. दोनों के बीच हुई इस हाथापाई ने घर का माहौल पूरी तरह बिगाड़ दिया. बाकी घरवाले इतने डर और गुस्से में आ गए कि उन्होंने साफ कह दिया कि अगर नकुल शो में रहेंगे, तो वे खुद बाहर चले जाएंगे. आखिरकार, बिग बॉस के सबसे सख्त नियम यानी ‘फिजिकल वॉयलेंस’ के उल्लंघन के चलते नकुल को शो से तुरंत बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

‘वीकेंड का वार’ में सलमान का फूटा गुस्सा

अब आने वाले ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान का असली रूप देखने को मिलने वाला है. हाल ही में सामने आए प्रोमो में भाईजान का गुस्सा सातवें आसमान पर नजर आ रहा है. सलमान ने जिस तरह से इस पूरे मामले पर क्लास लगाई है, उससे साफ है कि इस हफ्ते किसी की खैर नहीं है.

सलमान खान ने सबसे पहले गुल्लू की जमकर तारीफ की. उन्होंने सराहा कि कैसे इतनी तनावपूर्ण परिस्थिति में भी गुल्लू ने अपने गुस्से पर काबू रखा और खुद को संयमित रखा. इसके बाद सलमान का निशाना बने काजी तौकीर.

सलमान ने काजी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब यह झड़प शुरू हुई थी, तब काजी जमीन पर बैठकर आराम से खा रहे थे. वह अपनी जगह से उठे तक नहीं, जबकि इस पूरे झगड़े की शुरुआत उन्हीं की घटिया हरकत से हुई थी. सलमान ने सख्त लहजे में कहा, “काजी, जब यह झगड़ा शुरू हुआ, आप उठे भी नहीं. आपको चंद सेकेंड्स में उठ जाना चाहिए था.” इस पर काजी अपनी सफाई देते नजर आए और अपनी गलती का पछतावा जताया.

ये भी पढ़ें- बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

काजी की उस हरकत पर भी उठे सवाल

सिर्फ झगड़े से किनारा करने पर ही नहीं, बल्कि स्काउट के कान में थूकने वाली गंदी हरकत पर भी सलमान ने काजी की क्लास ली. सुपरस्टार ने तल्ख तेवर में पूछा कि आखिर किसी के कान में इस तरह गंदे तरीके से थूकना किसी को मजाक कैसे लग सकता है और इसमें ‘कूल’ दिखने वाली कौन सी बात है?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital