मनोरंजन

Bipasha Basu Baby: 5 महीने बाद बिपाशा बसु ने दिखाई बेटी की पहली झलक, क्यूटनेस देख हर कोई कर रहा है उनकी तारीफ

Bipasha Basu Baby:  5 महीने के इंतजार के बाद आखिरकार एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का चेहरा दुनिया को दिखाया है. इस दौरान अभिनेत्री ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी देवी की दो प्यारी तस्वीरें साझा कीं. तस्वीरों में छोटी सी मुंचकिन ने पेस्टल पिंक ड्रेस में हेडबैंड के साथ काफी प्यारी दिख रही है. देवी ने कैमरे में खुशी-खुशी पोज दिया है. वहीं बिपाशा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- हेलो वर्ल्ड… मैं देवी हूं. #देवीबासुसिंह ग्रोवर. बिपाशा ने जैसे ही पोस्ट शेयर किया कमेंट सेंकशन में बाढ आ गई. लोग इस फोटोज पर तरह तरह के कमेंटस करने लगे. इस फोटो को लोग काफी पसंद कर रहे है.

एक फैन ने लिखा- OMG बहुत क्यूट. एक ने लिखा- वाह, वेरी डियर गॉड ब्लेस यू. दूसरे ने लिखा- स्वीट पाई. जबकि एक ने लिखा- सुंदर. बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने पिछले साल नवंबर में अपनी बेटी देवी का स्वागत किया. अपने पहले बच्चे के जन्म की घोषणा करते हुए बिपाशा और करण ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया.

बेटी के आने की खुशी कुछ इस तरह जाहिर की गई

दोनों ने लिखा था- चौथाई कप तुम, चौथाई कप मैं, आधा कप मां का आशीर्वाद और प्यार. रेनबो एसेंस की 3 बूंदें, एंजेल डस्ट, यूनिकॉर्न स्पार्कल्स और सभी चीजें दिव्य। सीज़निंग: स्वाद के अनुसार क्यूटनेस और टेस्ट. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी बेटी के आने की घोषणा की जिसमें लिखा था- 12.11.2022 देवी बसु सिंह ग्रोवर. मां का हमारा प्यार और आशीर्वाद अब यहां है और वह दिव्य हैं.

ये भी पढ़ें- मेरी फोटोज मॉर्फ कर एडल्ट वेबसाइट पर अपलोड करने की दी धमकी- एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी का प्रोड्यूसर पर सनसनीखेज आरोप

अभी चेहरा नहीं दिखाया

अपनी बेटी के जन्म के बाद से ही ये कपल अक्सर अपने बेटी का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते थे लेकिन चेहरा छुपा होता था. 5 महीने के इंताजर के बाद अब देवी का चेहरा लोगो के सामने आया है.

Dimple Yadav

Recent Posts

पाकिस्तान की गोद में छिपे आतंकी नजीर हुसैन पर NIA का शिकंजा, भगोड़ा’ घोषित; पुंछ धमाकों का है मास्टरमाइंड

पाकिस्तान में छिपकर जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश रचने वाले नजीर हुसैन को NIA की विशेष…

45 seconds ago

‘पति तड़पता रहा, डॉक्टर बेपरवाह रहे…’ बहराइच मेडिकल कॉलेज की लापरवाही ने ले ली जान; देखें VIDEO

UP News: बहराइच मेडिकल कॉलेज में महिला सिपाही रिचा शर्मा के पति की इलाज के…

16 minutes ago

RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट में हुई बढ़ोतरी, कितनी महंगी होगी आपकी EMI?

RBI Repo Rate: RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50% कर दिया है.…

22 minutes ago

दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं कियारा और सिद्धार्थ, बेटी साराया के साथ दी गुड न्यूज; शेयर की प्यारी तस्वीर

बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी…

23 minutes ago

RAF के स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने वीर जवानों को किया नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने RAF के स्थापना दिवस पर जवानों और अधिकारियों को बधाई…

43 minutes ago

मैच को बीच में रोककर दी गई विदाई… हेलीकॉप्टर से लहराई गई जर्सी, ऐसे हुआ Messi का यादगार फेयरवेल

फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी के इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद उनका विदाई वीडियो…

49 minutes ago