देश

Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में गर्मी से बढ़ेगी टेंशन, इन राज्यों में होगी बारिश, यहां गिरेगी बर्फ, जानें मौसम का अपडेट

Weather Update: मार्च के आखिरी और अप्रैल की शुरुआत में दिल्ली समेत उत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश की गतिविधियां अब कम हो जाएंगी. मौसम विभाग ने पश्चिम विभोक्ष के चलते 5 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार जताए थे और मौसम विभाग का ये अनुमान सही साबित हुआ. हालांकि एक बार फिर दिल्ली समेत उत्तर भारत के इलाकों में मौसम अपना मिजाज बदलने वाला है. अगर देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां अगले हफ्ते गर्मी बढ़ने की संभावना है. बीते दिन बुधवार को दिन के समय में काफी गर्मी रही थी.

वहीं देशभर में भी इन दिनों मौसम (Weather) का मिजाज तेजी से बदल रहा है. इस वजह से कहीं तापमान में बढ़ोतरी तो कहीं बारिश के चलते तापमान के गिरावट दर्ज की गई है. देश के ज्यादातर हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से हुई बारिश (Rain) ने लोगों को गर्मी से राहत दी, लेकिन किसानों की फसलों का काफी नुकसान हो रहा है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम ?

भारत मौसम विज्ञान भवन के मुताबिक आने वाले पांच दिनों में दिल्ली का तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है. वहीं राजधानी में बारिश होने की गतिविधियां  कम हो गई हैं. मंगलवार को बारिश हुई, लेकिन कल बुधावार को मौसम साफ रहा. अब फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने की शुरुआत हो चुकी है. आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर में 34 से 36 डिग्री तक तापमान जा सकता है. वहीं आज आज 6 अप्रैल को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज की जा सकती है. हालांकि अधिकतम तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. हालांकि दिल्ली के आसमान में सुबह से ही बादल छाए रहेंगे.

यह भी पढ़ें-  “साईं भगवान नहीं, गीदड़ की खाल पहनकर कोई…” विवादित बयान पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, जानिए क्या कहा

कहां हो सकती है बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज (6 अप्रैल) राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. वहीं हरियाणा और महाराष्ट्र में बादल बरसने का आसार जताये जा रहे हैं. विभाग के अनुसार 7 अप्रैल को महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा के कुछ इलाकों में बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं कर्नाटक की बात करें तो यहां भी अभी कुछ इलाको में बारिश हो रही है. वहीं उत्तराखंड की बात करें तो उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावनाएं है. इसके अलावा जम्मू कश्मीर में भी बर्फबारी हो सकती है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

24 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

24 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

39 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago