Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘हनुमान’ का रोल नहीं करना चाहते थे दारा सिंह, 2 लीटर दूध और आधा किलो मटन खाने वाले एक्टर ने इस किरदार के लिए छोड़ दिया नॉन-वेज

Dara Singh Death Anniversary- दारा सिंह कुश्ती, अभिनय और राजनीति का जाना- माना नाम थे. दर्शक उन्हें आज भी ‘रामायण’ के ‘हनुमान’ के तौर पर याद करते हैं. आज 12 जुलाई को दारा सिंह की पुण्यतिथि है.

रामानंद सागर की ‘रामायण’ ने टीवी की दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ी है. इस सीरियल की लोकप्रियता का अंदाजा आप ऐसे लगा सकते है कि दर्शक पर्दे पर भगवान के किरदार में नजर आने वाले हर एक्टर को हकीकत में भगवान मानते थे. इसमें एक किरदार था हनुमान का. रामानंद सागर की ‘रामायण’ में ‘हनुमान’ का किरदार निभाने वाले दारा सिंह ने छोटे पर्दे पर अलग ही पहचान बनाई है.  लेकिन पहले वह इस किरदार को करने से झिझक रहे थे.

दारा सिंह कुश्ती और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुके है. जब उनको रामानंद सागर ने ‘रामायण’ में ‘हनुमान’ का किरदार ऑफर किया तो वह काफी झिझक गए और उन्होंने पहली बार में ही इस किरदार को करने से साफ इनकार कर दिया. दरअसल, उनका मानना ​​था कि इस किरदार के लिए उनकी उम्र काफी हो गई है. एक्टर ने डायरेक्टर को ये कहकर मना कर दिया था कि उनकी उम्र 60 साल है और उन्हें ‘हनुमान’ के रोल के लिए किसी युवा शख्स को लेना चाहिए.

वे किरदार में जान डाल देते थे

लेकिन रामानंद सागर ने भी इस किरदार के लिए दारा सिंह को हां कहकर ही दम लिया. एक बार उस रोल के लिए हां कहने के बाद दारा सिंह ने उस किरदार में ढलने के लिए खूब मेहनत की. प्रतिदिन कम से कम 2 लीटर दूध पीने और आधा किलो मटन खाने वाले दारा सिंह ने हनुमान बनते ही मांसाहार छोड़ दिया। वह दिन-रात अपने किरदार की प्रैक्टिस करते रहते थे.

डायलॉग को डब किया गया था

दिलचस्प बात यह है कि ‘रामायण’ में फर्राटेदार संस्कृत डायलॉग बोलने वाले इस एक्टर की हिंदी बहुत कमजोर थी. उन्हें पंजाबी के अलावा किसी भी भाषा में डायलॉग बोलने में काफी दिक्कत होती थी. बता दें, ‘रामायण’ में उनके ज्यादातर डायलॉग्स डब किए गए थे.

नाम सुनते ही फिल्म छोड़ देती थीं अभिनेत्रियां

‘हनुमान’ बने दारा सिंह ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनके कद के कारण कोई भी एक्ट्रेस उनके साथ काम नहीं करना चाहती थी. पर्दे पर एक्टर के सामने छोटे दिखने के डर से तमाम टॉप एक्ट्रेस उनका नाम सुनते ही फिल्म का ऑफर ठुकरा देती थीं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital