Bollywood Diwali: देशभर में कल (20 अक्टूबर) दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया और बॉलीवुड सितारे भी इस मौके को पीछे नहीं रहे. इस बार की दिवाली पर न सिर्फ घर-घर रौशनी और खुशियों का माहौल बना रहा, बल्कि स्टार्स ने भी सोशल मीडिया पर अपने खास पलों की झलकियां फैंस के साथ शेयर कीं. चलिए आपको बताते हैं कि फिल्मी सितारों ने किस तरह अपने परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेट की.
शाहरुख खान ने मन्नत में परिवार संग की पूजा
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान हर साल दिवाली पर भव्य पार्टी करते हैं, लेकिन इस बार कुछ अलग था. मन्नत का रेनोवेशन चल रहा है, इसलिए शाहरुख ने कोई बड़ी पार्टी नहीं रखी. उन्होंने परिवार के साथ ही घर पर ही दिवाली का जश्न मनाया.
Happy Diwali to everyone! May Goddess Lakshmi ji bless you with prosperity and happiness. Wishing love, light and peace to all. pic.twitter.com/kHzH3or17a
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 20, 2025
सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में शाहरुख माता लक्ष्मी की पूजा करते नजर आए, वहीं उनकी बेटी सुहाना भी उनके साथ थीं. पोस्ट के साथ उन्होंने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी.
अक्षय कुमार ने लंदन में पत्नी के साथ मनाई विदेशी दिवाली
खिलाड़ी अक्षय कुमार ने इस बार दिवाली को थोड़ी दूरी पर मनाया. अक्षय और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने लंदन में यह पर्व सेलिब्रेट किया. सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में दोनों के बीच का प्यार और खुशियों का माहौल साफ देखा जा सकता है. अक्षय ने विदेश में रहने के बावजूद भारतीय त्यौहार की परंपरा को जीवित रखा.
View this post on Instagram
सिद्धार्थ और कियारा की बेबी के साथ पहली दिवाली
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने इस साल की दिवाली को और खास बना दिया. यह दोनों की बेटी के जन्म के बाद पहली दिवाली थी. तस्वीरों में देखा गया कि दोनों पीले रंग के पारंपरिक आउटफिट्स में नजर आए और अपने छोटे से परिवार के साथ त्योहार की खुशियों का आनंद लिया.
View this post on Instagram
कंगना रनौत ने पूरे परिवार संग मनाई दिवाली
कंगना रनौत ने भी इस बार दिवाली को बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट किया. उनके घर में दिवाली की रौनक साफ दिखाई दे रही थी. कंगना ने साड़ी पहनकर पूजा की और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की, जिसमें उनका उत्साह और परिवार के साथ बिताया गया समय सभी के लिए प्रेरणादायक था.
रोशनी एवं उमंग के महापर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं 🪔 pic.twitter.com/uT6ci6yBXQ
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) October 20, 2025
सोनम कपूर और अनन्या पांडे की खुशियों भरी दिवाली
सोनम कपूर ने अपने पति आनंद और बेटे वायु के साथ दिवाली सेलिब्रेट की. उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें पूजा के दौरान का पल दिखाई दिया. वहीं अनन्या पांडे ने भी अपने पापा चंकी पांडे और पूरे परिवार के साथ त्यौहार का आनंद लिया.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
कृति सेनॉन ने अपनी दिवाली दोस्तों और परिवार के साथ सेलिब्रेट की. इस मौके पर उनके rumored बॉयफ्रेंड कबीर बहिया भी मौजूद थे. पूरे बॉलीवुड ने इस बार अपने-अपने अंदाज में दिवाली का जश्न मनाया, चाहे वह घर पर फैमिली के साथ हो या विदेश में.
ये भी पढ़ें- Asrani Passed Away: दिग्गज अभिनेता असरानी का निधन, 350 से ज्यादा फिल्मों किया काम, 84 साल की उम्र में अंतिम सांस
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





