होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (फोटो)
Box Office Report: साल 2022 खत्म हो चुका है. और 2023 की शुरुआत हो चुकी है. लेकिन नये साल का पहला हफ्ता सिनेमा प्रेमियों के लिए कुछ खास नहीं रहा, हालांकि इस हफ्ते कोई बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है. बता दें कि फैंस को पिछले साल रिलीज हुई फिल्मों से ही संतोष करना पड़ रहा है. वहीं पिछले दिनों अवतार 2, दृश्यम 2 और सर्कस रिलीज हुई थी. जिनमें से अवतार 2 और दृश्यम तो ठीक कमाई कर रही है, वहीं सर्कस का हाल बेहाल है.
दरअसल क्रिसमस के मौके पर दर्शकों को रणवीर सिंह की फिल्म का बेसब्री से इंतजार था. बता दें कि ये फिल्म फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आई है. इसमें सितारों की एक्टिंग से लेकर कहानी तक सभी को फैंस ने सिरे से नकार दिया है. इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार सर्कस ने अब तक कुल 37 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
जेम्स कैमरुन की ये अनोखी दुनिया के फैंस सिर्फ विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी खूब हैं. यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी भी धमाल मचा रही है. इस फिल्म ने बीते शनिवार को 7.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस फिल्म का कुल कलेक्शन 365.30 करोड़ रुपये हो गया है.
अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी है. आज फिल्म को रिलीज हुए 51 दिन हो गए हैं और यह अभी भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार दृश्यम 2 ने 60 लाख का कलेक्शन किया है. इस फिल्म की कुल कमाई 237.76 लाख रुपये हो गई है.
रितेश देशमुख और जेनीलिया डिसूजा की फिल्म वेद भी सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है. 20 साल बाद रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी को पर्दे पर लाने वाली इस प्यारी सी प्रेम कहानी को लोग खूब सराह रहे हैं. इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार वेद ने शनिवार को पांच लाख रुपये का कलेक्शन किया है. इस फिल्म की कुल कमाई 28.19 लाख रुपये हो गई है.
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…