Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘अवतार 2’ की धूम, ठंड़ी पड़ी ‘दृश्यम 2’ की कमाई, रणवीर के ‘सर्कस’ का बुरा हाल

Box Office Report: नहीं थम रही ‘अवतार 2’ की रफ्तार, धीमी हो रही ‘दृश्यम 2’ की कमाई और ‘सर्कस’ का ऐसा रहा हाल.

Box Office Report

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (फोटो)

Box Office Report: साल 2022 खत्म हो चुका है. और 2023 की शुरुआत हो चुकी है. लेकिन नये साल का पहला हफ्ता सिनेमा प्रेमियों के लिए कुछ खास नहीं रहा, हालांकि इस हफ्ते कोई बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है. बता दें कि फैंस को पिछले साल रिलीज हुई फिल्मों से ही संतोष करना पड़ रहा है. वहीं पिछले दिनों अवतार 2, दृश्यम 2 और सर्कस रिलीज हुई थी. जिनमें से अवतार 2 और दृश्यम तो ठीक कमाई कर रही है, वहीं सर्कस का हाल बेहाल है.

फिल्म सर्कस

दरअसल क्रिसमस के मौके पर दर्शकों को रणवीर सिंह की फिल्म का बेसब्री से इंतजार था. बता दें कि ये फिल्म फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आई है. इसमें सितारों की एक्टिंग से लेकर कहानी तक सभी को फैंस ने सिरे से नकार दिया है. इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार सर्कस ने अब तक कुल 37 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

अवतार 2

जेम्स कैमरुन की ये अनोखी दुनिया के फैंस सिर्फ विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी खूब हैं. यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी भी धमाल मचा रही है. इस फिल्म ने बीते शनिवार को 7.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस फिल्म का कुल कलेक्शन 365.30 करोड़ रुपये हो गया है.

दृश्यम 2

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी है. आज फिल्म को रिलीज हुए 51 दिन हो गए हैं और यह अभी भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार दृश्यम 2 ने  60 लाख का कलेक्शन किया है. इस फिल्म की कुल कमाई 237.76 लाख रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें- Twinkle Khanna: करोड़ों की कार छोड़ बेटी के साथ ऑटो में सवार हुईं ट्विंकल खन्ना, Video वायरल

फिल्म वेद

रितेश देशमुख और जेनीलिया डिसूजा की फिल्म वेद भी सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है. 20 साल बाद रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी को पर्दे पर लाने वाली इस प्यारी सी प्रेम कहानी को लोग खूब सराह रहे हैं. इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार वेद ने शनिवार को पांच लाख रुपये का कलेक्शन किया है. इस फिल्म की कुल कमाई 28.19 लाख रुपये हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital