देश

एयर इंडिया के बाद अब Go First Air की फ्लाइट में महिला क्रू मेंबर से बदसलूकी, विदेशी नागरिकों ने की अश्लील हरकत, मामला दर्ज

Go First Air News: देश में कुछ समय से फ्लाइट में महिलाओं से बदसलूकी के मामले बढ़ते जा रहे हैं. बीते दिनों में एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट में महिला से बदसलूकी का मामला सामना आया था. अब गो फर्स्ट एयर (Go First Air) की फ्लाइट में महिला क्रू मेंबर से बदसलूकी का मामला सामने आया है. यहां पर फ्लाइट में दो विदेशी यात्रियों ने महिला क्रू मेंबर के साथ बदसलूकी की है. जिसके बाद दोनों विदेशी नागरिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और दोनों को हिरासत में लिया है. दरअसल, आरोपी विदेशी नागरिकों ने महिला को अपने पास आकर बैठने के लिए कहा था. जिसके बाद महिला को यह आपत्तिजनक लगा और शिकायत के बाद कार्रवाई की गई.

ये घटना 5 जनवरी की है. जब गो फर्स्ट एयर (Go First Air) की फ्लाइट दिल्ली से गोवा जा रही थी. उस दौरान ये शर्मनाक घटना घटी. इस मामले की डीजीसीए ने जांच शुरू कर दी है. फ्लाइट महिला क्रू ने इसकी शिकायत सीआईएसएफ से की है. बीते दिनों में फ्लाइट में महिलाओं से बदसलूकी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं.

लगातार बढ़ रहे हैं महिलाओं से बदसलूकी के मामले

इससे पहले एयर इंडिया की फ्लाइट में नेश में धुत एक शख्स द्वारा महिला पर पेशाब करने का मामला सामने आया था. नशे में धुत शख्स ने चलती फ्लाइट में बुजुर्ग महिला के ऊपर पेशाब कर दिया. जिसके बाद महिला ने आरोप लगाया कि पेशाब करने वाला शख्स नशे में था. जिसके बाद जब पूरा मामला सामने आया तो एयर इंडिया ने आरोपी शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और उसे ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में डाले जाने की सिफारिश की है. एयर की फ्लाइट में महिला के पेशाब करने का मामला 26 नवंबर का था. जब फ्लाइट न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी. मामले में अब उस आरोपी को बैंगलुरु से गिरफ्तार किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें-  धोखे और लालच से प्रेरित धर्मांतरण का नेटवर्क, विश्व हिंदू परिषद लगाएगी लगाम, बोले- चंपल राय

एयर इंडिया में इस शर्मनाम मामले को लेकर माफी भी मांगी थी. महिला की ओर से एअर इंडिया को दी गई शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने चार जनवरी को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. एअर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन ने मामले पर माफी मांगी थी.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

53 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

54 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago