होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
शाहरुख खान
Shah Rukh Khan on Pathaan: शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का एक सीन शूट करने के लिए पहली बार पूरे बुर्ज खलीफा बुलेवार्ड को बंद कर दिया गया. निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने खुलासा किया, पठान में एग्जीक्यूट करने के लिए सबसे टफ एक्शन चलती ट्रेन पर फाइट सीन को शूट करना था. इस सीन में चलती ट्रेन के साथ ऊपर मंडराते प्लेन को भी दिखाना था. यह सब बुर्ज खलीफा बुलेवार्ड में होना था. ऐसा अभी तक कोई हॉलीवुड फिल्म नहीं कर पाई है.
दुबई में इस सीक्वेंस को शूट करना मानो नामुमकिन लग रहा था. लेकिन दुबई पुलिस और अधिकारियों ने हमारे लिए इसे संभव बना दिया. उन्होंने कहा, मेरे दोस्त, जो बुलेवार्ड में रहते हैं, आए और उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें इस दिन इस समय के बीच सर्कुलर मिला है, आप बुलेवार्ड तक नहीं पहुंच पाएंगे, इसलिए कृपया अगला प्लान बनाएं। वे हैरान थे कि हे भगवान.. यह मेरी फिल्म के लिए है!
सिद्धार्थ आगे कहते हैं, मैंने कहा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है. यह संभव नहीं होता अगर वे हमारे विजन से सहमत नहीं होते और हमें पूरे दिल से समर्थन नहीं करते. इसलिए मैं दुबई पुलिस और दुबई में अधिकारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं.
‘पठान’ 25 जनवरी को रिलीज हुई है. इसमें शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी हैं.
वहीं, शाहरुख खान ने भी अपना ओपिनिय शेयर किया. उन्होंने बताया, ‘दुबई मेरे लिए और भारतीय सिनेमा से जाने वाले सभी लोगों के लिए बहुत दयालु रहा है. यह एक भारी ट्रैफिक वाली जगह है इसलिए प्रोडक्शन टीम ने फोन किया और कहा कि हम शाहरुख के साथ एक सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं . तो उन्होंने कहा, ‘वह हमारे ब्रांड एंबेसडर हैं, प्लीज इसकी परमिशन लें. और जितना जल्दी हो सके उतनी जल्दी इसे खत्म करें. हम आपको वहां शूटिंग करने की इजाजत देंगे.’ मुझे लगता है कि दुबई फिल्म इंडस्ट्री की दृष्टि से सबसे अंतरराष्ट्रीय फिल्म प्रोड्यूसिंग नेशन है. आपके पास सर्वोत्तम उपकरण, सुविधाएं, स्थान प्रबंधक हैं. इसलिए दुबई में शूटिंग करने का अनुभव हमेशा शानदार होता है.
‘सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म में डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा की भी अहम भूमिका है. यह 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबतोड़ कमाई कर रही है.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…